बेलागंज में बदलाव की हवा लहराई

                       अमर शहीद को किया गया याद

Advertisement

बेलागंज विधानसभा के अमर शहीद चुन्नू शर्मा के शहादत दिवस के मौके पर जनता दल यूनाइटेड के नगर निकाय प्रवक्ता एवं गया नालंदा अरवल संगठन प्रभारी ने अपने ने सही चुन्नू शर्मा के चित्र एवं स्मारक पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं उनके याद में खेले जा रहें सद्भावना फुटबॉल मैच में भाग लिया, कोरमाथु मैदान में यादव का वहाँ आयोजक मंडली एवं जदयू खेल कूद प्रकोष्ठ के  जिला अध्यक्ष कुन्दन कुमार ने फूल – माला से एवं अंग वस्त्र दे कर स्वागत किया एवं सभी ने एक स्वर में विश्वास दिलाया कि पूरा बेलागंज आपके साथ हैं और सभी लोग अपने – अपने स्तर से लगे हैं और अपने नेता से सम्पर्क कर क्षेत्र की भावना से अवगत करवाने का काम कर रहें हैं, वहाँ मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी यादव का बढ़ चढ़ कर स्वागत किया और अपने आशीर्वाद दिए, जिला परिषद प्रतिनिधि निप्पू शर्मा यादव का कार्यक्रम में आने के लिए आभार व्यक्त किया, एवं कहा कि बेलागंज की जनता आपके सरल और दृढ़निश्चयी स्वभाव से प्रभावित हैं और आपमें बदलवा के लिए सकारात्मक सोच राहखती हैं , इस बार बेलागंज बदलाव के तरफ बहुत तेजी से बढ़ रहा है, और आपके ऊपर पूरे बेलागंज के सभी समाज के लोगों को बहुत विश्वास हैं, यादव ने सभी आयोजक मंडली एवं गणमान्य के साथ – साथ सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके भावना के अनुरूप काम करूंगा, मेरा उद्देश्य ही हैं कि बेलागंज को जात-पात से निकल कर सभी समाज को साथ ले कर चलते हुए बेलागंज में विकासवाद को बढ़ाया जाए, जिस प्रकार से बेलागंज विधानसभा के विकास से वंचित रखते हुए , बस जात-पात का ज़हर पूरे क्षेत्र में घोला गया है इसका हिसाब आगामी विधानसभा चुनाव में बेलागंज की सम्मानित जनता जरूर करेगी, अब किसी के भयवाद नहीं विकासवाद चलेगा, जिस प्रकार से 90वें के दशक को याद कर के ही मन सिहर जाता हैं वैसा मौका अब न बेलागंज कि जनता और न ही बिहार की जनता दुबारा देखना चाहेगी, यादव ने कहा बिहार के मुख्यमंत्री बिहार विकास पुरूष नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने रहे और इसी प्रकार से बिहार का विकास होता रहे ।

कार्यक्रम में जदयू खेल कूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजय शर्मा, बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा, अनीश, राहुल शर्मा ने संबोधित किया एवं अपनी बातों को रखा ।

यादव के साथ जदयू बिहार नगर निकाय के उपाध्यक्ष जनाव साबिर अंसारी, मेहंदी हसन , गया जदयू नगर निकाय अध्यक्ष साबिर हैदर राजा, महानगर अध्यक्ष आकाश चंद्रवंशी, बीजीपी वरिष्ठ नेता शशि भूषण, जदयू नेता चन्दन शेखर, विनय यादव, संतोष कुशवाहा, छात्र नेता शशि चौधरी, रंजन घोष, दिनेश यादव, मिथिलेश कुशवाहा, पिंटू यादव , विनोद रंजन उर्फ विनोद यादव, रणधीर यादव, टिंकू यादव, संजय कुशवाहा, उत्तम शर्मा, विजय कुशवाहा, राजू पाठक, धीरज सिंह, विवेक कुमार एवं अन्य गणमान्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने भी अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!