भारत बंद की सफलता के लिए जनजागरण

 08 दिसंबर 2020 को भारत बंद को ऐतिहासिक बनाने हेतु जनजागरण

Advertisement

     गया : तीनो काले कृषि कानून की वापसी, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सभी फसलों की खरीद की गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की अनुशंसाओं को लागू कराने, प्रस्तावित बिजली बिल 2020 वापस लेने, सभी किसान नेताओ सहित मानवाधिकार की लड़ाई लड़ रहे कार्यकर्ताओं पर लादे गए फर्जी मुकदमा वापस लेने आदि मांगो को लेकर 08 दिसंबर 2020 के भारत बंद को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में गया में जनजागरण अभियान चला कर सभी लोगो से सहयोग करने की अपील की गई।

        अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, बाबूलाल प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, अमरजीत कुमार, दामोदर गोस्वामी, टिंकू गिरी, अरविंद सिंह, अरुण कुमार पासवान, बबलू कुमार, शिव कुमार चौरसिया, सुरेन्द्र मांझी, विनोद बनारसी, लाडला अंसारी,सुजीत गुप्ता, अमर मालाकार, सहित अनेक किसानों ने गया के टॉवर चौक, स्टेशन, समाहरणालय, आदि कई जगहों पर देश के किसानों द्वारा चलते जा रहे आंदोलन के समर्थन में नारेबाजी कर आमजन से भारत बंद में सहयोग की अपील की।
मुद्दे से संबंधित बाईट-

          नेतागण एवम् आपने, अपने हाथो में किसानों के उपयोग में लाने वाले कुदार, हसुआ, लाठी, आदि लेकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि आज कृषि प्रधान देश की सरकार किसान आंदोलन को नोटिस तक नहीं ले रही है, जबकि वैश्विक संगठन संयुक्त राष्ट्र, सहित कनाडा, जर्मनी आदि लोकतांत्रिक देश किसानों कि जायज मांगो को लेकर वक्तव्य जारी कर रहे है।

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!