मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी

            युवा वर्ग मास्क के प्रति संवेदनशील नहीं : डीएम

Advertisement

कोविड-19 विषय पर विमर्श करने एवं इसके बचाव एवं सुरक्षा को प्रभावी तरीके से अमल किए जाने हेतु गया जिला पदाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन ज़िला पदाधिकारी, गया के प्रकोष्ठ में किया गया।

बैठक में बताया गया कि एक सप्ताह में किस क्षेत्र में अधिक पॉजिटिव केस प्राप्त हुए हैं, डब्लू०एच०ओ० को उस क्षेत्र की मैपिंग करके प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया। बताया गया कि अधिकतर पॉजिटिव मामलें 20-30 वर्षो के युवाओं में पाया जा रहा है। युवा वर्ग मास्क के प्रति संवेदनशील नहीं दिखते हैं। जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से मास्क पहनने तथा सामाजिक दूरी के प्रति अभियान चलाने के बावजूद भी युवा वर्ग इसका अनुपालन में पीछे रह रहे हैं। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई की अभी कॉलेज में रजिस्ट्रेशन का कार्य चल रहा है, ऐसा देखा जा रहा है कि छात्र/ छात्राएं बहुत ही कम मास्क पहन रहे हैं। अधिकतर छात्र/छात्राएं बिना मास्क के ही कॉलेज में/सड़कों पर दिख रहे हैं।

*जिला पदाधिकारी, गया द्वारा जिले के युवाओं से अपील की गई है की युवा वर्ग द्वारा मास्क का नियमित उपयोग तथा सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि ज़िले में कोरोना वायरस संक्रमण को मात दी जा सके। उन्होंने कहा कि अपनी सेहत एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए मास्क का प्रयोग एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन आवश्यक है।*

बैठक में सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में अबतक 2,93,272 सैंपल की जांच कर ली गयी है तथा ज़िले में 5,502 पॉजिटिव केस हैं, जिनमें से 5,131 स्वास्थ्य हो चुके हैं, अबतक 56 लोगों की मृत्यु हुई है तथा 315 एक्टिव मामलें हैं। 

बैठक में नगर आयुक्त, नगर निगम  सावन कुमार, सहायक समाहर्ता सौरभ सुमन यादव, सिविल सर्जन गया अपर समाहर्ता लोक शिकायत, वरीय उप समाहर्तागण, डी०पी०एम० स्वास्थ्य, नीलेश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, अमित पटेल, जिला आपदा प्रभारी सहित कोषांगों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!