कर्मठ उम्मीदवार राजीव कन्हैया
वजीरगंज विधानसभा को विकसित करेंगे युवानेता कन्हैया
गया : जनप्रिय जपा के युवा नेता राजीव कुमार कन्हैया चुनाव मैदान में उतरने के लिए क्षेत्र भ्रमण कर विधानसभा क्षेत्र को मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं। लगातार वे जन संपर्क के जरीय जनता- जनार्द्धन से मिल रहे हैं। वे लोगों से मिल कर बड़े- बुज़ुर्गों का आशीर्वाद ले रहे हैं। वजीरगंज विधानसभा में पूरी मुस्तैदी के साथ जनसंपर्क मुहिम में भीड़े हुए हैं।
जाहिर हो युवानेता कन्हैया, जन अधिकार पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ने की पूरजोर तैयारी में हैं। वे वजीरगंज विधानसभा के चुनावी मैदान में दिग्गजों को मात देकर सफलता हासिल करने की तैयारी में लगे हैं।
राजीव कन्हैया इस क्षेत्र के लिए परिचित चेहरा हैं। उन्हें तकरीबन हरेक लोग जानते- पहचानते हैं, यूँ कहें कि वज़ीरगंज से घुले मिले जनप्रिय नेता हैं। वे किसी परिचय के मुहताज नहीं। युवानेता कन्हैया तगड़ई से चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। वे ऐसी राह बना रहे हैं। मतदाताओं के दिल जीतते जनसंपर्क में लगे हैं कन्हैया।
वे कहते हैं दिग्गजों से चुनौती नहीं, दिग्गज तो जनता मालिक अपनी वोट से बनाते हैं। हम वोटरों के आशीर्वाद, वोट के रूप में माँग रहे हैं। ताकी वोट की आशीष देकर, वोट से मेरे हाथ को मजबूत करें।
उन्होंने कहा जन संपर्क में जनता अपना समर्थन दे रही है। जिससे मेरी उम्मीद और भी बुलंद हुई है। पूरे हौसले के साथ चुनाव को अपने पक्ष में लेने के लिए प्रयासरत हूँ।
क्योंकि किसी से मेरी चुनौती हीं नहीं। विकासात्मक मुद्दे पर जनता – जनार्द्धन हमें जनसमर्थन दे रहे हैं। जिससे मेरा हौसला और भी अफ़्जाई हुआ है।
वजीरगंज विधानसभा के गाँव- गाँव में पहुँचकर जनसंपर्क कर रहा हूँ, लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है।
उपेक्षित वजीरगंज को विकसित बनाना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। इस हॉटसीट पर बदलाव की हवा है। विकास से वंचित जनता बदलाव चाहती है। क्योंकि वजीरगंज विकास के मुख्यधारा से बहुत दूर है। यहाँ की जनता को विकास के नाम पर ठगा गया है। इस बार ठगाएं नहीं, सोच समझ कर पूरी- सूझ-बूझ के साथ वोट दें।
हम और हमारी पार्टी वजीरगंज के विकास के लिए सदैव तत्तपर हैं। आपकी वोट से बनेगा वजीरगंज चकाचक। युवानेता कन्हैया ने कहा हमें वोट देकर मजबूत करें, हम पहुँचेंगे विधान सभा में तो अवश्य विकसित होगा वजीरगंज। ठगने वाले जनप्रतिनिधियों से बचें, तभी वजीरगंज का कल्याण संभव।
➖@AnjNewsMedia➖
