यूपी की घटना को चिंटूभैया ने की निंदा

 पुलिसिया जुल्म के शिकार राहुल गाँधी

Advertisement

पुलिसिया जुल्म से तंग आकर जब योगी सदन में रो पड़े थे, तब सदन सहित देश की जनता उनके साथ थी परंतु उसी योगी की पुलिस ने युवा सासंद राहुल गाँधी को धक्का  मुक्की कर बेइज़्ज़ती की। पुलिसिया

धक्का मुक्की में वे गिर पड़े। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना। देश की राजनैतिक परिवेश कितना बदल गया है। यूपी पुलिस की बर्बरता देश को हिला रखा है। इसी घटना की सुर्ख़ियाँ मीडिया सहित सोशल मीडिया में छाया हुआ है। 

गया जिले के वजीरगंज विधानसभा के युवा नेता चितरंजन कुमार चिंटूभैया ने राहुल गाँधी के साथ घटी घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए कहा यूपी पुलिस की बर्बरतापूर्ण रवैया देश हित की नहीं, और नहीं तो न्याय संगत है। उन्होंने कहा युवा नेता राहुल गाँधी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस पर कड़ी क़ानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। तभी देश की राजनैतिक मर्यादा को सम्मान मिलेगा। इस अपमान को देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। 

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!