लाभार्थियों को चेक वितरित

 मंत्री, डाॅ॰ प्रेम कुमार ने समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना एवं ब्रायलर मुर्गीपालन के लाभार्थियों को आॅनलाईन चेक वितरित किया

Advertisement

डाॅ॰ प्रेम कुमार, मंत्री, कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार ने 2019-20 में राज्य योजनान्तर्गत स्वीकृति समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना अन्तर्गत 04 लाभार्थियों अनुज कुमार, विकास कुमार, अम्बिका यादव, कपिलदवे वर्मा को 20 बकरी $ 01 बकरा के लिये प्रथम किस्त की राषि रु॰ 40 हजार प्रति लाभार्थी, सत्येन्द्र कुमार  को 40 बकरी $ 02 बकरा की प्रथम किस्त की राषि रु॰ 80 हजार एवं लक्ष्मण पासवान को 100 बकरी $ 05 बकरा की प्रथम किस्त की राशि रु॰ 2 लाख 40 हजार का चेक वितरित किया। इसके साथ ही ब्रायलर मुर्गीपालन करने के लिये आरती देवी एवं लालदेव चैधरी को प्रथम किस्त की राशि रु॰ 02 लाख 70 हजार प्रति लाभार्थी की दर से चेक के माध्यम से वितरित किया। मंत्री ने विडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में गया जिला के 06 बकरी पालकों एवं दो मुर्गीपालकों को कुल 10 लाख 20 हजार की राशि को वितरित किया। मंत्री को ओर से जिला पशुपालन पदाधिकारी, गया डा॰ अनिल कुमार ने जिला पशुपालन कार्यालय गया में लाभुकों को चेक हस्तगत कराया। कार्यक्रम में पटना से निदेशक पशुपालन, बिहार गुंजियाल, क्षेत्रीय उप निदेशक आदि भी सम्मिलित हुये।

मंत्री के द्वारा बकरी पालन एवं ब्रायलर मुर्गीपालन की योजनाओं के लिये सहायता अनुदान की राशि का चेक प्राप्त करके सभी लाभार्थी बहुत ही खुश थे एवं उन्होने मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। मंत्री ने भी सभी लाभार्थियों को योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु शुभकामनाएँ दिया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!