विष्णुपददेव घाट रबड़ डैम की जाँच

 गया जिलाधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा विष्णुपद देवघाट का निरीक्षण किया गया। उन्होंने नगर आयुक्त गया नगर निगम सावन कुमार को देवघाट की साफ-सफाई करवाने का निर्देश दिया। साथ ही जल संसाधन विभाग द्वारा आने वाले दिनों में देवघाट पर बनाए जाने वाले रबड़ डैम के बारे में कार्यपालक अभियंता  इरिगेशन एंड वॉटर रिसोर्सेस  से जानकारी प्राप्त किया। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि फल्गु नदी में विष्णुपद मंदिर के डाउनस्ट्रीम में रबर डैम का निर्माण किया जाना है, जिसका पाउंड लेवल एवं क्रिस्ट लेवल का मापी कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रबड़ डैम के निर्माण होने से देवघाट फल्गु नदी में 3 मीटर ऊंचा पानी स्टोरेज रहेगा। इसके साथ ही 3 मीटर चौड़ा स्टील ब्रिज का भी निर्माण कराया जाएगा जो नदी के दोनों छोर से पर्यटक देवघाट से सीता कुंड आवागमन कर सकते हैं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य विष्णुपद मंदिर के सन्मुख पूरे वर्ष फल्गु नदी में जल को उपलब्ध कराना है साथ ही सौंदर्यीकरण के साथ-साथ पर्यटक को भी बढ़ावा मिलेगा।

जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता को रबड़ डैम के साइट पर रंगीन रस्सी से घेरा लगवाने का निर्देश दिया ताकि दूर से ही रबड़ डैम के साइट का पता चल सके।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!