वोटर जागरूकता नुक्कड़ नाटक

 गया : बिहार विधानसभा निर्वाचन, 2020 के अवसर पर मतदाताओं को और अधिक जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन संपूर्ण जिले में किया जा रहा है, ताकि मतदाता नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान के प्रति प्रेरित हो सकें।

Advertisement

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा नुक्कड़ नाटक दल को हरी झंडी दिखाकर नुक्कड़ नाटक करने हेतु रवाना किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि गया जिला के समस्त मतदाताओं को 28 अक्टूबर, 2020 को मतदान करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को कोविड-19 की तैयारी, पोस्टल बैलेट पेपर तथा दिव्यांग मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर कोविड-19 के बचाव एवं सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जा रही है। अतः मतदाता निर्भिक होकर मतदान केंद्र पर जाए और अपना मतदान करें। उन्होंने यह भी बताया कि 80 वर्ष से ऊपर के मतदाता, दिव्यांग मतदाताओं तथा कोविड-19 से संक्रमित मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जा रही है।

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!