समर्थकों के दम पर चिंटूभैया

 समर्थकों के दम पर दमदार बने युवा नेता चिंटूभैया

Advertisement

अबकी सब मिलकर नया वजीरगंज बनाएँगे

जनसमर्थन से मजबूत बने युवानेता चिंटूभैया

गया जिले के वजीरगंज विधानसभा चुनावी सीट हॉटसीट बन चुका है। इस सीट पर दिग्गज नेताओं की नज़र है। दो प्रखंडों वाला इस सीट पर चुनावी महा मुक़ाबला होगी। वजीरगंज प्रखंड तथा मानपुर प्रखंड, वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस बार चुनावी मुक़ाबला दिग्गज सहित युवा नेता के बीच होगी। चुनावी रोचक मुक़ाबला होना है। मुख्य रूप से चुनावी मुद्दा बना है वजीरगंज का विकास। सवाल यह है कि इस विधानसभा से जीते हुए विधायक, मंत्री तक बने परंतु वजीरगंज विकास की मुख्यधारा से नहीं जुड़ पाया। यही वजह रहा कि वजीरगंज प्रखंडवासियों की विकासीत्मक उम्मीद टूट कर बिखर गया। जो उम्मीद का किरण नज़र आया, वह उदय होते हीं अस्त हो गया। वजह साफ है वोटर जीते हुए जनप्रतिनिधि से मुंहमोड़ कर समर्थन से भाग रहे हैं। जो जनप्रतिनिधि हैं उनके पास जनता के सवाल का जबाव नहीं है। इसी वजह से वजीरगंज विकास से उपेक्षित रह गया।

वर्षों से वजीरगंज उपेक्षित रहा है। और आज भी उपेक्षित ही है।

जाहिर हो पहले अतरी विधानसभा क्षेत्र में वजीरगंज शामिल था, जब वजीरगंज विधानसभा बना तब उत्थान की उम्मीद जगी, परंतु वह उम्मीद भी टूट कर शीशे की तर चकनाचूर हो गया। यूँ समझें, अपने भाग्य पर रोता रहा वजीरगंज विधानसभा, परंतु किसे ने नहीं तारा।

अब वजीरगंज तारणहार को ढूढ़ रहा है। वक़्त तारणहार को पहचानने का है। क्योंकि देखते- देखते 10 वर्षो का सुहाना वक़्त गुज़र गया, और वजीरगंज विकास से कोसों दूर रह गया।

क्षेत्र में भ्रमणशील युवानेता चिंटूभैया को समर्थकों का मिल रहा भारी जन समर्थन। राजनैतिक हवा की रूख को बदलते हुए वोट बनाने में जुटे हैं चितरंजन कुमार चिंटूभैया। समर्थकों के चहेते बन चुके हैं उभरते हुए युवा नेता। समर्थकों के दम पर वे मज़बूती हासिल करते, सफलता की लंबी लकीर खींच रहे हैं। वजीरगंज के उजड़े हुए भविष्य को संवार कर वजीरगंज को नया चकाचक बनाना लक्ष्य है। युवा नेता सह युवाओं के आदर्श चितरंजन कुमार चिंटूभैया वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने को बिल्कुल तैयार हैं। वे क्षेत्र में अपनी मज़बूती बनाने में दिन- रात मेहनत कर रहे हैं। कामयाबी की राह बनाते वे चल रहे। उनका मजबूत कथन है युवा चुनौती स्वीकार करते, कामयाबी के लक्ष्य पर बढ़ते। उन्होंने उम्मीद है कि समर्थकों के सहयोग से सफलता हासिल करने में सफल होंगे। जाहिर हो वे नया वजीरगंज, जय वजीरगंज का सूत्रधार हैं।

मेहनत के दम पर क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। क्योंकि चुनाव का वक़्त बहुत हीं करीब पहुँचता जा रहा है। क्षेत्र भ्रमण तेज गति के साथ चल रहा है। चिंटूभैया विधानसभा क्षेत्र में मजबूत हो रहे अन्य विपक्षी दलों को ज़ोरदार राजनैतिक धक्का देने के लिए, ताकी अन्य पार्टियॉं बैकगेयर में जा सके।

ज्ञात हो वजीरगंज से चुनावी भाग्य आज़माने चुनावी मैदान में उतरेंगे चिंटूभैया।

जाहिर हो चिंटूभैया को चुनाव लॾने की हरी झंडी पार्टी की ओर से मिली है। चुनाव लड़ना तय है। उन्होंने कहा वजीरगंज के ब्लैक एंड व्हाइट के ज़माने को बदल, कलरफूल बनाना लक्ष्य है। बस, विकसित वजीरगंज प्राथमिकता।

फिलवक्त, वे भारतीय सबलोग पार्टी (भासपा) के युवा विंग के राष्ट्रीय  उपाध्यक्ष पद को गौरवान्वित कर रहे हैं। पूरी तगड़ई से चुनावी मैदान में भीड़े हैं चिंटूभैया। अपनी पकड़ मजबूत करते आगे बढ़ रहे हैं।

वहीं, समर्थकों ने कहा चिंटूभैया को चुनावी बल दे रहा जनसमर्थन। समर्थकों के दम पर वजीरगंज विधानसभा में बदलाव लाने में कामयाब होंगे। उपेक्षित वजीरगंज विधानसभा नया बनेगा। हम सब मिलकर नया वजीरगंज बनाएँगे। उभरते हुए युवा नेता चिंटूभैया को जिताएँगे। यही संकल्प ! अबकी बार चिंटूभैया की जय- जयकार। 

➖@AnjNewsMedia➖

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!