सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

 गया : सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सही क्रियान्वयन एवं प्रगति के उद्देश्य से सभी प्रखंडों में क्रियान्वित योजनाओं का पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण करने हेतु आज दिनांक 28 नवंबर 2020 को जिले के सभी प्रखंडों में पदाधिकारियों एवं कनीय अभियंताओं को भेजकर जांच कराई गई। जन सरोकार से जुड़ी इन योजनाओं /कार्यक्रमों में हर घर नल का जल, पक्की गली गली एवं प्रधानमंत्री इंदिरा आवास योजना – ग्रामीण योजनाओं का स्थलीय जांच सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं।

Advertisement

    जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जांच के क्रम में संबंधित पदाधिकारी आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानने की कोशिश करेंगे तथा उसे यथासंभव दूर करने का प्रयास करेंगे साथ ही बड़ी समस्याओं से अवगत होते हुए उसे जिला पदाधिकारी के संज्ञान में लाएंगे ताकि उनके निष्पादन की दिशा में त्वरित कार्रवाई कि जा सके। संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि आम लोगों से मिलने के क्रम में अगर किसी पदाधिकारी/ कर्मी द्वारा काम कराने के एवज में नाजायज रूप से राशि की मांग की जाती है तो इस संदर्भ में जिला पदाधिकारी को प्रतिवेदित करेंगे।

    जिन पदाधिकारी को प्रखंडों में योजनाओं के जांच हेतु भेजा गया है, उनमें मुख्य रुप से निदेशक डीआरडीए श्री संतोष कुमार को गुरुआ प्रखंड के दुब्बा पंचायत, श्री उपेंद्र पंडित अनुमंडल पदाधिकारी शेरघाटी को शेरघाटी प्रखंड के कचौड़ी पंचायत, श्री जनार्दन कुमार जिला परिवहन पदाधिकारी को डोभी प्रखंड के बारी पंचायत, श्री सुनील कुमार जिला पंचायत राज पदाधिकारी को मोहनपुर के गोपालकेड़ा पंचायत, श्री इष्टदेव महादेव डीसीएलआर शेरघाटी को बाराचट्टी प्रखंड के बजरकर पंचायत, श्री सुदामा महतो जिला कृषि पदाधिकारी को आमस प्रखंड के कलवन पंचायत, श्री नागेंद्र पासवान जिला कल्याण पदाधिकारी को बांके बाजार प्रखंड के जोइठा पंचायत तथा वरीय उप समाहर्ता गण  शामिल है।

  ➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!