आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2020 के मद्देनजर स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को अधिकाधिक जागरूक करने एवं सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कल दिनांक-10 सिंतबर, 2020 को प्रातः 07:30 बजे गया के टावर चौक से जिला स्तरीय साईकल रैली का आयोजन किया गया है, जो गांधी मैदान में जाकर समाप्त होगी। इस कार्यक्रम में लगभग 150 प्रतिभागियों के द्वारा भाग लेने की संभावना है। सभी भाग लेने वाले प्रतिभागी साईकल रैली में अपने साईकल के साथ प्रातः 07 बजे टावर चौक, गया में उपस्थित होंगे। ज़िला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि साईकल रैली के माध्यम से जिला वासियों को मतदान के प्रति मतदातओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। ज़िले के सभी अनुमंडल एवं सभी प्रखंडों में मतदाता जागरूकता के तहत साईकल रैली का आयोजन किया जाएगा जो सभी प्रखंडो एवं अनुमंडल में आयोजित किया जाएगा। यह साईकल रैली 31 अक्टूबर, 2020 तक ज़िले के सभी अनुमंडल एवं प्रखंडों में आयोजित किये जायेंगे।
स्वीप गतिविधि जागरूकता
Advertisement