15 August | DM | स्वतंत्रता दिवस की तैयारी | Agani Veer सेना भर्ती

गया, (अंज न्यूज़ मीडिया)  गया DM, 15 August और Agani Veer सेना भर्ती की तैयारी में जुटे। हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस।

Advertisement
15 August | DM | स्वतंत्रता दिवस की तैयारी | Agani Veer सेना भर्ती - Anj News Media
15 August | DM | स्वतंत्रता दिवस की तैयारी | Agani Veer सेना भर्ती – Anj News Media

आगामी स्वतंत्रता दिवस, 2023 को हर्षोल्लास, उमंग एवं देश प्रेम के वातावरण में हर वर्ष मनाया जाता है। बैठक में बताया गया कि सुबह 9:05 में गांधी मैदान स्टेडियम में, 09:40 बजे में गांधी मंडप में, 9:50 बजे प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, 10:15 बजे समाहरणालय, 10:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, 11:00 बजे पुलिस लाइन में झंडोत्तोलन किया जाता है।

Big Breaking – बिहार में फिर होगी जातीय गणना | पटना HC ने रोक वाली याचिका को किया ख़ारिज | नीतीश सरकार को मिली बड़ी राहत

स्वतंत्रता दिवस की प्रशासनिक तैयारी:

इस अवसर पर ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम में नगर आयुक्त गया नगर निगम को निर्देश दिया गया है कि गांधी मैदान गांधी मंडप समाहरणालय इत्यादि स्थानों पर पूरी साफ सफाई की व्यवस्था रखेंगे। गांधी मैदान स्टेडियम में जलजमाव की स्थिति में आ रहे इसके लिए आरक्षण सभी व्यवस्थाएं करवाना सुनिश्चित रखेंगे।
गांधी मैदान स्टेडियम में बने मंच की रंगाई पुताई एवं मरामति कार्य अभी से ही पूर्ण कर ले। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता पीएचडी को निर्देश दिया कि आम जनों के पीने के लिए वाटर टैंकर उपलब्ध रखना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी तथा नगर निगम को निर्देश दिया कि उक्त तिथि के दिन सभी मांस मछली की दुकानें बंद रहे इस पर पूरी कठोरता से अनुपालन कराएं।
स्वतंत्र दिवस के अवसर पर इस वर्ष फैंसी क्रिकेट मैच के साथ-साथ वॉलीबॉल खेल का भी आयोजन रहेगा, जिसके नोडल पदाधिकारी जिला खेल पदाधिकारी हैं।
उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी सरकारी विद्यालयों में निबंधन प्रतियोगिता करावें।

जिले के प्रभारी मंत्री सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा 1-1 महादलित टोला नामित है जिन्हें वहां स्वयं उपस्थित कोकर झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल होना रहेगा। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सहायक समाहर्ता, नोडल पदाधिकारी सामान्य शाखा सहित सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Agani Veer सेना भर्ती रैली के सफल आयोजन:

वहीं, आगामी 30 अगस्त से 10 सितंबर 2023 तक चलने वाले Agani Veer सेना भर्ती रैली के सफल आयोजन को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए कर्नल राहुल द्विवेदी ने बताया कि सेना भर्ती 2019 के बाद यह 30 अगस्त से प्रारंभ होने वाली है। यह रैली बोधगया के बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस ग्राउंड में आयोजित होगी।

इसमें 11 जिलों के अभ्यार्थी शामिल होंगे। जिसमें लखीसराय, नवादा, जहानाबाद, रोहतास,जमुई,नालंदा, औरंगाबाद, शेखपुरा, कैमूर भभुआ, गया एवं अरवल जिला शामिल होगा।

इस रैली में कुल 6039 अभ्यर्थी भाग लेंगे। उन्होंने जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि उक्त ग्राउंड में रैली के दौरान साफ-सफाई तथा ग्राउंड को समतल करवाने हेतु पर्याप्त बालू एवं जेसीबी सहित अन्य उपकरण की आवश्यकता है। उन्होंने नगर निगम, भवन प्रमंडल एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बोधगया को निर्देश दिया कि आपस में समन्वय कर पर्याप्त व्यवस्थाएं करवाना सुनिश्चित करें। ज़िला पदाधिकारी ने कहा कि डस्टबिन के साथ-साथ पर्याप्त सफाई कर्मी के साथ पूरी सफाई व्यवस्था ग्राउंड में रखा जाएगा।

बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए वाटरप्रूफ पंडाल निर्माण करवाने का अनुरोध किया गया इस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यकतानुसार निविदा प्रकाशन करवाने का निर्देश दिया। इसके अलावा पर्याप्त बिजली रौशनी की व्यवस्था, ट्रैफिक कंट्रोल, क्राउड कंट्रोल तथा पर्याप्त चिकित्सीय व्यवस्था इत्यादि की मांग की। जिला पदाधिकारी ने कहा कि फायर सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए पूरी व्यवस्था रखें अग्निशमन वाहन भी लगातार वहां रखें।

इस रैली के जिला प्रशासन की ओर से वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि उक्त रैली को पूरी पारदर्शिता के साथ भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न करवाएं।

इस कार्य के लिए गया जिला पदाधिकारी त्यागराजन ने व्यापक तैयारी कर रहे हैं। चुस्त- दुरुस्त व्यवस्था के बीच अग्निवीर सेना भर्ती की प्रक्रिया होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए गया को तैयार किया जा रहा है। इस मौके पर पुख्ता प्रशासनिक व्यवस्था होगी।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!