राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी रक्षाबंधन की बधाई
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा भाई-बहनों के अटूट प्रेम और विश्वास के त्योहार रक्षाबंधन को भाईचारे के साथ मनाएं
Advertisement
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी दिल्ली में अपने बहनों से बंधबायेगें राखी
पटना: भाई- बहनों के अटूट प्रेम, विश्वास के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्वमंत्री एवं विधायक तेजप्रताप यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने देश एवं राज्यवासियों को दी है।
![]() |
| राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद |
उन्होंने अपना संदेश देते हुए कहा यह त्योहार सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है। बहने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती है। बहने भाइयों की आरती उतरती हैं और भाइयों से बहनों की रक्षा का आजीवन बचन लेती है। भाईयों को मिठाई खिलाती है।
आगे उन्होंने कहा इस पवित्र त्योहार को प्रेम सदभाव के साथ मिल-जुल कर मनाएं। बहनों की रक्षा करें और उन्हें सम्मान दें। उन्हें समाज और सत्ता में भागीदारी दें और महिला सशक्तिकरण पर बल दें।
![]() |
| नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी |
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव रक्षाबंधन का त्योहार अपने बहनों के बीच मनाने के लिए दिल्ली रवाना हो चुके हैं। दिल्ली में वे अपने बहनों से राखी बंधबायेगें।

