Gaya Yojana: योजनाओं का उद्घाटन

पूर्व विधानपार्षद कृष्णकुमार सिंह ने किया योजनाओं का 
Advertisement
उद्घाटन 

गया के प्रखंडों में उद्घाटन कार्य

गया: खिजरसराय प्रखंड के पंचलख ग्राम में लगभग छः लाख की लागत से पी.सी.सी.पथ का निर्माण का उद्घाटन पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबू के कर कमलों द्वारा किया गया।

Gaya Yojana: योजनाओं का उद्घाटन, Schemes Inauguration, AnjNewsMedia
योजनाओं का उद्घाटन करते एक्स-एमएलसी

उक्त अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबू ने कहा कि पंचलख ग्राम फल्गु नदी के तट पर अवस्थित है। अभी फल्गु नदी में रबड़ लाइनिंग किया जा रहा है। रबड़ लाइनिंग होने से फल्गु नदी का अस्तित्व खतरे में है। फल्गु नदी को अंत: सलिला के नाम से भी जाना जाता है,अंत: सलिला का मतलब अंदर से जल का प्रवाह, जब रबड़ लाइनिंग किया जायेगा तो पानी का रिसाव बालू के अंदर नहीं है पायेगा, जिसका परिणाम गया के लोगों को जलस्तर की कमी महसूस होगी।

गया जिलावासियों को भूजल स्तर कम होने से आनेवाले समय में पानी की किल्लत हो सकती है, साथ साथ फल्गु नदी का पानी और बालू का महत्व भी कम हो जायेगा। प्रकृति से खिलवाड़ करने का हक किसी को नहीं है।

प्रकृति से खिलवाड़ के ही कारण ही असामायिक बारिश, भूस्खलन, भूकंप और अनेकों प्रकार वैश्विक महामारी फैलती है। आज़ तक कोई भी देश प्रकृति आपदाओं से बचने में कामयाब नहीं हो सका है। हमारे देश के प्रमुख वेद शास्त्रों ने प्रकृति आपदाओं से बचने का उपाय बताया गया है।

वहीं, इसी कड़ी में भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबू के द्वारा मोहड़ा प्रखंड के करजनी ग्राम में पी.सी.सी.पथ का उद्घाटन किया गया।

इस पथ की लागत लगभग पांच लाख रुपए थी। करजनी ग्राम वासियों ने पथ के निर्माण की सराहना करते हुए कहा कि करजनी ग्राम सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा उपेक्षित रहा है, लेकिन भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह के द्वारा पी.सी.सी.पथ  का निर्माण कराकर हमलोग ग्रामीणों का कल्याण जरूर  हो पाया है।

आज के परिवेश में ऐसा जनप्रतिनिधि कोई नहीं है। काम गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करते हैं और गरीब कार्यकर्ता का कल्याण भी होता है। 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!