Gaya CMR Report: सीएमआर सप्लाई की रिपोर्ट से डीएम खफा

शत-प्रतिशत सीएमआर की आपूर्ति सुनिश्चित करें: डीएम

 

Gaya CMR Report: सीएमआर सप्लाई की रिपोर्ट से डीएम खफा, DM angry on the report of CMR supply, anjnewsmedia
CMR की बैठक करते DM अभिषेक सिंह
Advertisement

गया: खरीफ विपणन वर्ष 2020- 21 में अधिप्राप्ति धान के सीएमआर की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। गया जिला में अभी तक मात्र 95% सीएमआर आपूर्ति के प्रतिवेदन पर जिला पदाधिकारी गया द्वारा काफी नाराजगी व्यक्त किया गया। सहकारिता से प्राप्त प्रतिवेदन की समीक्षा पर जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों, अध्यक्षों, मिलरो को दिनांक 30 जुलाई 2021 तक शत-प्रतिशत सीएमआर की आपूर्ति सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया गया। 

सीएमआर आपूर्ति के लिए एसएफसी से निर्गत गठित स्वीकृति आदेश (एसटीआर) को दिनांक 27.07. 2021 तक आपूर्ति करने में विफल रहने वाले मिलरो एवं पैक्सो की भौतिक सत्यापन कराते हुए अग्रेसर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

समीक्षा के क्रम में आर०एम० राइस मिल शेरघाटी, ओम राइस मिल शेरघाटी, जय मां तारा राइस मिल गुरारू, शंकर राइस मिल गुरुआ, ओम प्रकाश राइस मिल कोच के द्वारा सीएमआर आपूर्ति में शिथिलता को देखते हुए दिनांक 30 जुलाई 2021 तक सभी संबद्ध पैक्सो के सीएमआर की आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा के क्रम में परैया, गुरुआ, टनकुप्पा, नगर, मानपुर के सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को राइस मिल को धान स्थानांतरित कराने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार परैया के पुनाकला, सोलरा, परैया खुर्द, व्यापार मंडल करहटा के पैक्स तथा गुरुआ के पकरी, गुनेरी  पैक्सो  एवं मानपुर के व्यापार मंडल भदेजा आदि पैसों के सीएमआर आपूर्ति गति में धीमी प्रगति को देखते हुए संबंधित प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी को उक्त पैक्सो की गोदाम की जांच करते हुए अग्रसर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

Gaya CMR Report: सीएमआर सप्लाई की रिपोर्ट से डीएम खफा, DM angry on the report of CMR supply, anjnewsmedia
CMR की बैठक में नाराज DM ने दिये कई टिप्स

जिला पदाधिकारी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अवशेष बचे 250 लौट सीएमआर की आपूर्ति 30 जुलाई 2021 तक कराने में विफल रहने वाली समितियों एवं मिलरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी की जाएगी एवं संबंधित की संपत्ति की कुर्की जप्त करते हुए सरकारी राशि की वसूली की जाएगी।

जिला पदाधिकारी ने पुणकला परैया, पकरी गुरुआ, गुनेरी गुरुआ, सोलरा  परैया, मानपुर vmss मानपुर, टनकुप्पा,  खिरियावां गया टाउन, चकरबंधा डुमरिया, लोथ वे नॉर्थ फतेहपुर, दरियापुर मोहरा, परैया खुर्द परैया, परैया भी एम एस एस परैया, मदन बिगहा गया टाउन, सीमरा कोच, बारा गया टाउन, झांझ बाराचट्टी, बीकोपुर इमामगंज, ननौक मानपुर, करहट्टा परैया, अरई मोहरा, चौबार टनकुप्पा, गुदुरु गुरारू, जगरनाथपुर टनकुप्पा, भेतौर टनकुप्पा  पैक्स द्वारा सीएमआर आपूर्ति में शिथिलता बरती जा रही है जिसपर जिला पदाधिकारी ने ने संबंधित समितियों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को उक्त पैक्स के गोदाम के भौतिक सत्यापन करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला प्रबंधक एस०एफ़०सी०, जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रबंध निदेशक डीसीसीबी, सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, पैक्स, मिलर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!