GayaDM and RoadYojana: पंचायतों- ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा संचालित योजना

क्षतिग्रस्त सड़कों का भौतिक निरीक्षण

पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा संचालित/क्रियान्वित विभिन्न योजना

GayaDM and RoadYojana: पंचायतों- ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा संचालित योजना
DM Abhishek Singh In Meeting

अपने-अपने प्रखंड के विभिन्न सड़कों के स्थिति का भौतिक निरीक्षण करते हुए जियोटैग फोटोग्राफ सहित जांच प्रतिवेदन 
Advertisement
कराएं उपलब्ध : DM

GayaDM and RoadYojana: पंचायतों- ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा संचालित योजना
In Meeting DM Abhishek and DDC Suman


गया : जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा दिए गए निदेश के आलोक में गया जिला अंतर्गत सभी प्रखंड सह अंचल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा संचालित/ क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत क्षतिग्रस्त सड़कों का भौतिक निरीक्षण वरीय पदाधिकारियों द्वारा आज किया गया

GayaDM and RoadYojana: पंचायतों- ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा संचालित योजना
Road Inspection Time

 

जिनमें वरीय उप समाहर्ता सुश्री दुर्गेश नंदिनी द्वारा मानपुर प्रखंड, वरीय उप समाहर्ता सुश्री आरुप द्वारा बोधगया प्रखंड, अपर अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री राजीव रोशन द्वारा बेलागंज प्रखंड, वरीय उप समाहर्ता श्री अमरेश कुमार द्वारा टनकुप्पा प्रखंड, सुश्री अमृता ओशो वरीय उप समाहर्ता गया द्वारा नगर प्रखंड, श्री नंदकिशोर चौधरी भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर द्वारा वजीरगंज प्रखंड, श्री सुनील कुमार अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर द्वारा फतेहपुर प्रखंड, श्री शशांक कुमार सहायक निदेशक उद्यान गया द्वारा गुरुआ प्रखंड,

GayaDM and RoadYojana: पंचायतों- ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा संचालित योजना
Road Inspection Period

 

श्री धीरेंद्र कुमार अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शेरघाटी द्वारा शेरघाटी प्रखंड, श्री विकास कुमार जिला परिवहन पदाधिकारी गया द्वारा डोभी प्रखंड, श्री सुनील कुमार जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा मोहनपुर प्रखंड, श्री इष्टदेव महादेव भूमि सुधार उप समाहर्ता द्वारा बाराचट्टी प्रखंड, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एस०एस०ए० गया श्री उपेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा आमस प्रखंड, श्री आनंद कुमार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा गया द्वारा बांके बाजार प्रखंड, श्री न्यूटन कुमार सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण द्वारा डुमरिया प्रखंड, वरीय उप समाहर्ता श्री अमित रंजन द्वारा इमामगंज प्रखंड, श्री देवेश शर्मा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा गया द्वारा कोच प्रखंड,

GayaDM and RoadYojana: पंचायतों- ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा संचालित योजना
Road Inspection

 

श्री प्रहलाद लाल अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी टिकारी द्वारा टिकारी प्रखंड, श्री राजीव रंजन प्रसाद सिन्हा जिला कल्याण पदाधिकारी गया द्वारा गुरारू प्रखंड, श्री अभिषेक कुमार वरीय उप समाहर्ता गया द्वारा परैया प्रखंड, श्री नरेंद्र कुमार सिंह अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नीमचक बथानी द्वारा खिजरसराय प्रखंड, मोहम्मद तनवीर आलम जिला योजना पदाधिकारी गया द्वारा नीमचक बथानी प्रखंड, श्री शैलेश कुमार दास वरीय उप समाहर्ता गया द्वारा मोहड़ा प्रखंड तथा श्री भारत जी राम जिला नियोजन पदाधिकारी गया द्वारा अतरी प्रखंड के विभिन्न सड़कों के स्थिति का भौतिक निरीक्षण किया गया।

GayaDM and RoadYojana: पंचायतों- ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा संचालित योजना
Road Inspection in Gaya

 

जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने प्रखंड के विभिन्न सड़कों के स्थिति का भौतिक निरीक्षण करते हुए जियोटैग फोटोग्राफ सहित जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं ताकि संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर सड़कों का निर्माण एवं मरम्मति कार्य अति शीघ्र पूर्ण कराया जा सके।

GayaDM and RoadYojana: पंचायतों- ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा संचालित योजना
Road construction in Gaya district area

     

सड़कों की स्थिति का आकलन निरीक्षण करने के पश्चात संबंधित पदाधिकारियों द्वारा जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सड़कों की स्थिति, मरम्मति, गुणवत्ता, नवनिर्मित सड़कों से संबंधित बोर्ड लगाने, जलजमाव, सड़कों पर बने गड्ढे इत्यादि के संबंध मे वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया।

GayaDM and RoadYojana: पंचायतों- ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा संचालित योजना

जिलाधिकारी ने संबंधित अभियंता यथा विभिन्न ग्रामीण कार्य विभागों के अभियंताओं, विभिन्न पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं सहित अन्य  अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि वे उपयोगी सड़कों की मरम्मति पूरी गुणवत्ता के साथ शीघ्र करावे साथ ही जिनका डीपीआर विभाग को भेजा गया है उसके संबंध में अनुमति शीघ्र प्राप्त करते हुए कार्य प्रगति पर लाएं साथ ही मेंटेनेंस हेतु निर्धारित किये गए समय अवधि के अंदर संबंधित अभियंताओं द्वारा अति शीघ्र कार्य पूर्ण करावे। नवनिर्मित सड़कों पर अति शीघ्र बोर्ड लगवाने का निर्देश दिया गया। विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा सड़कों के निरीक्षण के पश्चात आयोजित बैठक में विस्तार से जिला पदाधिकारी को सड़कों की स्थिति के संबंध में अवगत कराया गया।


GayaDM and RoadYojana: पंचायतों- ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा संचालित योजना
गया जिला क्षेत्र में सड़क निर्माण

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सुमन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता शेरघाटी, विभिन्न कार्य विभागों के अभियंता गण, वरीय उप समाहर्ता गण सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

0 thoughts on “GayaDM and RoadYojana: पंचायतों- ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा संचालित योजना”

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!