Gaya DM: हरी झंडी and चेक

आतुर वाहन (एंबुलेंस) को हरी झंडी

गया जिला पदाधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा समाहरणालय परिसर में 5 नए, 102 बी०एल०एस० आतुर वाहन (एंबुलेंस) को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न प्राथमिक/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया गया।

Advertisement


Gaya DM: हरी झंडी and चेक, AnjNewsMedia
एंबुलेंस को हरी झंडी : DM

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि नए आतुर वाहन की उपलब्धता से 5 प्राथमिक/ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के इलाज से संबंधित कार्य एवं मरीजों को घर से अस्पताल ले जाने तथा घर पहुंचाने संबंधी कार्य में काफी सुविधा होगी। जिला पदाधिकारी द्वारा इन एंबुलेंस में उपलब्ध उपकरणों का निरीक्षण करते हुए सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि वह आतुर वाहन में रखे उपकरणों का अच्छी तरह संधारण करने का निर्देश संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दें।


सिविल सर्जन डॉक्टर के०के० राय द्वारा बताया गया कि इन आतुर वाहन को बाराचट्टी, बेलागंज, डोभी, कोच तथा टिकारी प्राथमिक/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भेजे जा रहे हैं। इस अवसर पर सिविल सर्जन, डीपीएम स्वास्थ्य, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे।


जिलाधिकारी ने चेक प्रदान किया

Gaya DM: हरी झंडी and चेक, AnjNewsMedia

चेक प्रदान : DM

जिला पदाधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा भारतीय राजदूतावास रियाद द्वारा रियाद देश में लेथ मशीन पर काम करने वाले स्वर्गीय मोहम्मद शमीम उद्दीन खान की मृत्यु के उपरांत उनके आश्रित मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत पोस्ट डांगरा ग्राम चुआवार के निवासी रिजवान खातून को जिला पदाधिकारी ने अपने हाथों से 105973 रुपये का चेक प्रदान किया।

    मृतक के आश्रित ने बताया कि स्वर्गीय मोहम्मद शमीम उद्दीन खान, जो लगभग 25 वर्षों से अलजुबेल, सऊदी अरब देश में किसी निजी कंपनी में  लेथ मशीन पर कार्य करते थे। लगभग दो-तीन साल के अंतराल पर वह अपने घर गया जिला के मोहनपुर प्रखंड पोस्ट डांगरा ग्राम चुआवार में आया करते थे। 

     सऊदी अरब के निजी कंपनी में ऑन ड्यूटी हार्ट अटैक से मरने के कारण उनके भविष्य निधि (पि०एफ०) तथा अंतिम माह का वेतन जो कुल भारतीय मुद्रा में 105973 रुपये हैं, संबंधित निजी कंपनी ने उक्त राशि को भारतीय राजदूतावास, रियाद को सौंपा। भारतीय राज दूतावास रियाद ने उक्त राशि को जिला पदाधिकारी गया को स्थानांतरित किया।

  जिला पदाधिकारी ने स्वर्गीय मोहम्मद शमीम उद्दीन खान के वैध उत्तराधिकारी रिजवान खातून को चेक समर्पित करते हुए इस दुख की घड़ी में उन्हें सांत्वना दिया। साथ ही इस दुख की घड़ी में हिम्मत एवं धैर्य रखने को कहा।

   इस अवसर पर नजारत उप समाहर्ता शैलेश दास, वरीय उप समाहर्ता मोहम्मद शाहबाज खान, अंचल अधिकारी मोहनपुर उपस्थित थे।

लोक शिकायत निवारण

लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 द्वितीय अपील के तहत ज़िला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा आज कुल 23 मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें कुछ मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया। 

             अपीलार्थी मो० अज़हर, इमामगंज द्वारा अतिक्रमण के संबंध में लोक शिकायत में शिकायत दर्ज किया गया था। आज सुनवाई में जिला पदाधिकारी द्वारा तत्कालीन अंचलाधिकारी, इमामगंज को इस संबंध में पूर्व में निर्देशित किया गया था, परंतु निर्देश का अनुपालन नहीं किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने तत्कालीन अंचलाधिकारी, इमामगंज पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 

             अपीलार्थी पूर्णानंद कुमार, वजीरगंज द्वारा गलत मापी के संबंध में शिकायत दर्ज किया गया था। जिलाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी, वजीरगंज को मापी हेतु निदेश दिया गया था, परंतु मापी प्रतिवेदन में मापी गलत रहने के कारण जिलाधिकारी ने अमीन, वजीरगंज पर रू 500 का दंड अधिरोपित किया। 

             अपीलार्थी मो० आरिफ, उर्दू प्राथमिक विधायक, नादरगंज, गया द्वारा वेतन भुगतान नहीं किये जाने के संबंध में सेवा शिकायत के तहत वाद दायर किया गया था। आज सुनवाई में ज़िलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को उक्त मामला के संबंध में पूरे साक्ष्य के साथ अगली सुनवाई को प्रतिवेदन सहित उपस्थित होने का निदेश दिया।


कोविड-19 से बचाव एवं सुरक्षा हेतु सीएमजी की बैठक

Gaya DM: हरी झंडी and चेक
कोविड से बचाव सीएमजी की बैठक:DM

जिला पदाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में कोविड-19 से बचाव एवं सुरक्षा हेतु सीएमजी की बैठक आयोजित की गई।


   बैठक में डीपीएम स्वास्थ्य श्री निलेश कुमार द्वारा बताया गया कि गया जिले में अब तक कुल 1763710 व्यक्तियों का सैंपल लिए जा चुके हैं तथा आज 7602 सैंपल कलेक्शन किए गए हैं, जिनमें  ट्रूनेट  द्वारा 100, आरटीपीसीआर द्वारा 2401 तथा रैपिड एंटीजन द्वारा 5101 सैंपल कलेक्शन किए गए हैं।

   बैठक में बताया गया कि होम आइसोलेशन में एक मरीज तथा इंस्टीट्यूशनल आइसोलेशन में कुल 4 मरीज भर्ती हैं।

   कोविड-19 टीकाकरण समीक्षा के दौरान बताया गया कि गया जिला अंतर्गत शहरी क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्र मिलाकर कुल 89 सेशन साइट में कुल मिलाकर 14434 व्यक्तियों को टीका लगाए गए हैं, जिनमें प्रथम दोज 12485 तथा द्वितीय दोज 1949 शामिल है।

   जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन एवं अधीक्षक मगध मेडिकल को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 के संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से सतर्क एवं चौकस रहने की जरूरत है। उन्होंने विशेष रुप से रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड पर फोकस करने का निर्देश दिया। रेलवे स्टेशन पर आने वाले सभी यात्रियों का सैंपल जांच हो इसे सुनिश्चित कराएं। आगामी 15 दिनों तक लगातार सतर्कता से कार्य करते रहने पर ही काफी हद तक कोरोना के तीसरी लहर से गया जिला को सुरक्षित रखा जा सकता है। 

   जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में प्रखंड स्तरीय, पंचायत स्तरीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर गांव में किसी दूसरे ज़िले, राज्य, देश या विदेश से आने वाले व्यक्ति या परिवार के समूह को अपने गांव आने के पश्चात 24 घंटे के अंदर में ही कोरोना सैंपल जांच करवाना सुनिश्चित करें ताकि संक्रमण का दायरा ना फैल सके।

    जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि गया जिला के विभिन्न मार्केट क्षेत्र, हाट बाजार तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कोरोना सैंपल जांच सघन रूप से कराएं। साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी नगर निगम अपने-अपने क्षेत्रों में मास्क प्रयोग हेतु विशेष अभियान चलाते हुए लोगों को मास्क प्रयोग करने हेतु हिदायत दे।

  बैठक में सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता, सहायक समाहर्ता, अधीक्षक मगध मेडिकल, प्राचार्य मगध मेडिकल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

0 thoughts on “Gaya DM: हरी झंडी and चेक”

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!