Gaya Airport: गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर जलजीवनहरियाली

जल जीवन हरियाली अभियान तथा आजादी के अमृत महोत्सव 

गया एयरपोर्ट परिसर में डीएम ने लगाए पौधे

Airport Gaya: गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में जल जीवन हरियाली अभियान तथा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर DM Abhishek Singh द्वारा Plantation किया गया।

Gaya Airport: गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर जलजीवनहरियाली, Plantation, DM Gaya, AnjNewsMedia
पौधारोपण करते डीएम अभिषेक सिंह

इस अवसर पर जिलापदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित रखने तथा जल संरक्षण के उद्देश्य से जल जीवन हरियाली अभियान के तहत विभिन्न एजेंसियों/ विभागों तथा मनरेगा, जीविका, वन विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल, शिक्षा विभाग, जल संसाधन, लघु जल संसाधन विभाग सहित अन्य शिक्षण संस्थानों/ कार्यालयों सहित निजी लोगों के द्वारा व्यापक पैमाने में वृक्षारोपण का कार्य किए जा रहे हैं। मनरेगा के द्वारा इस वर्ष 11 लाख पौधे तथा जीविका द्वारा 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही सड़कों के किनारे, नहर, आहर, पइन के किनारे, बाउंड्री वॉल वाले शिक्षण संस्थानों में भी व्यापक वृक्षारोपण कराए जा रहे हैं।

Gaya Airport: गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर जलजीवनहरियाली, Plantation, DM Gaya, AnjNewsMedia
गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर जलजीवनहरियाली

जिलापदाधिकारी ने जिलावासियों से अपील किया है कि वे प्राकृतिक संतुलन, पर्यावरण की सुरक्षा तथा जल की पर्याप्त उपलब्धता के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगावे। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना धार्मिक रूप से भी पुण्य का कार्य है। जीवन को स्वस्थ रखने तथा ऑक्सीजन की उपलब्धता हेतु पेड़ लगाना अत्यावश्यक है। उन्होंने बताया कि जल जीवन हरियाली अभियान के तहत विगत वर्षों में अधिक वृक्षारोपण करने तथा नहरों, तालाबों, पइन आहरों, कुओं के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के कारण जिले के भूगर्भ जल स्तर में काफी वृद्धि हुई है। जिससे हमें गर्मी के मौसम में पानी की समस्या के लिए परेशानी नहीं होना पड़ रहा है। अतः आने वाले पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण, पर्यावरण देने हेतु हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना होगा तथा जल स्रोतों को संरक्षित करना होगा।

Gaya Airport: गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर जलजीवनहरियाली, Plantation, DM Gaya, AnjNewsMediaइस अवसर पर एयरपोर्ट डायरेक्टर दिलीप कुमार द्वारा वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि दिनांक 20 जुलाई से 30 जुलाई तक जल जीवन हरियाली योजना के तहत पौधरोपण का कार्य हवाई अड्डा गया परिसर के सिटी साइड क्षेत्र में किया जा रहा है ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डा परिसर में विभिन्न प्रकार के छोटे-छोटे पौधे लगाए जा रहे हैं।

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख, नगर प्रखंड सुचिता रजनी, निदेशक डीआरडीए संतोष कुमार, कमांडेंट सीआईएसफ, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर, डीपीओ मनरेगा, प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया गया।

Gaya Airport: गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर जलजीवनहरियाली, Plantation, DM Gaya, AnjNewsMedia
www.anjnewsmedia.com 


– Presentation By AnjNewsMedia

0 thoughts on “Gaya Airport: गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर जलजीवनहरियाली”

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!