GoodNews : फिर आ रहा मोटे अनाज का दौर…
Today Top News : विश्व में मोटे अनाज का दौर लौट रहा है। इसी परिपेक्ष्य में 2023 को अर्न्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया है। जो विसरे जमाने की दिलाती है याद। भूले- विसरे खेती की फिर खेत में लहलहाएगी फसल। बंजर खेत की फिर जागेगी भाग्य। चीना की खेती के लिए Gaya District
News Today : इस पहल से किसानों में जगी उम्मीद :
Good News : अर्न्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के तहत पूरे भारत में मिलेट्स की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। गया जिले में भी प्रत्येक प्रखंड में मड़ुआ की खेती करने हेतु किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसी क्रम में दूसरे मिलेट्स के रुप में चीना (Proso) फसल की खेती के लिये भी तैयारी शुरु की जा रही है। चीना एक असिंचिंत, ऊँची जमीन, बलुई खेत या उसर टाईप खेत में भी उग जाती है। यह मात्र दो महिने की फसल है।
पोषक तत्वों एवं फाईबर से भरपुर है। प्रति 100 ग्राम चीना में 13.11 ग्राम प्रोटीन एवं 11.18 ग्राम फाईबर के अतिरिक्त बड़ी मात्रा में लौह एवं कार्बोहाईड्रेट पाये जाते है।
इसलिये इसे पोषक तत्व फसल कहते है। चीना का सेवन बल्डप्रेशर एवं मधुमेह के मरीजों के लिये रामबाण होता है। चीना भिंगोकर, सुखाकर एवं भूनकर खा सकते है। इसे भात, खीर रोटी आदि बनाकर खाया जाता है।
अनियमित मानसून के कारण गया जिले में कभी- कभी धान की रोपनी नही हो पाती है, प्रायः खेत खाली रह जाते है।
ऐसी स्थिति में रबी मौसम के पहले मात्र दो महिने में तैयार होने वाली चीना फसल किसानों को काफी लाभ पहूँचायेगी। खरीफ फसल की भरपाई चीना फसल से की जायेगी।
अल्पवृष्टि के कारण अनाच्छादित रहे खेतों के लिये चीना सबसे अच्छा विकल्प साबित होगा। इस वर्ष टनकुप्पा प्रखंड के मायापुर फार्म में भी इस पौधे के र्प्याप्त बीज तैयार किये जायेंगे ताकि किसानों को चीना के रुप में धान का बहुत ही अच्छा विकल्प मिल सके।
टनकुप्पा में मिलेट्स के लिये सेन्टर ऑफ एक्सेलेंस स्थापित करने का कार्य प्रारम्भ करने के लिये पहूँची पूरी टीम :
भारत में कृषि के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण संस्थान इकरीसैट (ICRISAT- International Crop Research Institute for Semi Arid Tropic) हैदराबाद में स्थापित है। इस संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिकों की देख- रेख में टनकुप्पा कृषि फार्म में मिलेट्स से संबंधित सेन्टर ऑफ एक्सेलेंस स्थापित किया जायेगा। इसी क्रम में आज इकरीसैट के वरीय वैज्ञानिक कुलदीप सिंह गया पहूँचे।
उन्होंने टनकुप्पा स्थित मायापुर फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अभी सात तरह के मिलेट्स पर इस फार्म में ंकार्य प्रारम्भ किया जायेगा। जो मिलेट्स यहाँ की मिट्टी एवं जलवायु में उपयुक्त पाये जायेंगे, उनके उनके बीज इस फार्म में तैयार कर दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों में उपलब्ध कराये जायेंगे।
Gaya DM से शिष्टाचार भेंट :
DM Gaya : जाहिर हो कुलदीप सिंह ने अपने संस्थान के अन्य वैज्ञानिकों के साथ DM Dr. Thiyagarajan SM से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्होंने इस प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी दी।
इसी कड़ी में मायापुर कृषि फार्म, टनकुप्पा में मिलेट्स का सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस हेतु स्थल का निरीक्षण किया इकरीसैट हैदराबाद के वरीय वैज्ञानिक कुलदीप सिंह। उनके साथ उनकी टीम सहित अन्य वैज्ञानिक एवं स्थानीय किसान फार्म प्रभारी मौजूद थे।
BREAKING NEWS
GAYA AIRPORT NEWS TODAY : रविवार की सुबह 7:35 बजे हजयात्रियों का पांचवां जत्था मक्का मदीना के लिए रवाना हुआ , हज यात्रियों के पांचवी जत्थे में कुल 132 हज यात्री रवाना हुए ,इसमें 69 पुरुष और 63 महिला शामिल थी।
सबसे अधिक पटना जिला के 131 हज यात्री थे ,आज भी हज यात्रि व्यवस्था को लेकर संतुष्ट दिखे DM डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने व्यवस्थाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हज यात्रियों की सेवा के लिए सरकारी कर्मचारियों को तैनात किया गया है। जो अपने कौशल के साथ अल्लाह के मेहमानों की सेवा के लिए समर्पित है।
- हवाई अड्डा पर चिकित्सा सहायता के लिए डॉ सहित एनएम और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों को तैनात किया गया है। आपातकालीन स्थिति में बेहतर चिकित्सा के लिए पास के ही एक निजी अस्पताल में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं।
- पूर्व से की गई तैयारी का लाभ 7 जून को उस वक़्त मिला जब एक हजयात्री की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और वे अब ठीक हैं। हवाई अड्डा पर लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस चौबीसों घंटे उपलब्ध है।
- नगर परिषद बोधगया के 12 से अधिक सफाई कर्मचारियों को तीन शिफ्टों में सफाई के लिए तैनात किया गया है, पच्चीस से ज्यादा बड़े तथा छोटे-छोटे कूड़ेदान रखे गए हैं।
- पीने के पानी के लिए वाटर एटीएम मशीन, आराओ चिल्ड मशीन, वाटर टैंकर और इसके अलावा सामान्य और ठंडा दोनों प्रकार के पानी का व्यवस्था है, पंडाल में कूलर पंखे लगा ए गए हैं।
- अच्छी रोशनी की व्यवस्था की गई है, दमकल की गाड़ी भी रखी गई है. उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन व्यक्तिगत रूप से व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हैं।
- उन्होंने कहा कि उनका स्पष्ट निर्देश है कि शुरू से लेकर अंत तक अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए. अगर कहीं से भी लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई। बिहार सरकार व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसे लेकर गंभीर हैं। उन्होंने उम्मीद जताया कि व्यवस्था पूरी संतुष्ट रहेगी।
BREAKING NEWS
GAYA MU : मगध यूनिवर्सिटी कैंपस में अर्द्धनिर्मित जर्जर भवन, जो पुराने बॉयज ओबीसी हॉस्टल भवन है। वर्ष 2008 में निर्माण शुरू हुआ था। किसी कारणवश उसका निर्माण कार्य रुका हुआ है।
- वर्तमान में नए जमीन चिन्हित मगध यूनिवर्सिटी के कैंपस में किया गया है। जहां 100 बेड की क्षमता का गर्ल्स हॉस्टल बनना है। जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री बिहार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया था। 100 बेड के क्षमता वाले गर्ल्स हॉस्टल नया सिरे से नया बनेगा। वह बिल्कुल अलग तरह का बनेगा।
- पुराने अर्द्धनिर्मित भवन पर विभाग द्वारा विचार किया जा रहा है कि उस भवन को क्या करना चाहिए।
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर है। अर्द्धनिर्मित भवन का शिलान्यास किया गया संबंधित खबर बिल्कुल तथ्य हीन है।