Corona Period Me Hospital Ki Mang

 गया जिला प्रशासन कांग्रेस पार्टी कार्यालय राजेंद्र आश्रम को कोरोनावायरस महामारी संकट से निपटने हेतु अस्थाई अस्पताल बनाया जाय
Advertisement

गया : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवम् श्री राहुल गांधी जी के आदेशों को अक्षरशः पालन करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा जी ने बिहार में कोरोनावायरस मरीजों की सुविधा हेतु बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सहित सूबे के सभी 38 जिला कार्यालयों को अस्थाई अस्पताल बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार द्वारा आयोजित सर्वदलीय बैठक में दिए ।

    इसी प्रस्ताव के आलोक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने बताया कि जिला के सभी वरिष्ठ नेतागणों पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री जी एस रामचंद्र दास, पूर्व विधायक मो खान अली, डॉ युगल किशोर प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, अशोक सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लाच्छो देवी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष युगल किशोर सिंह, जिला महासचिव विद्या शर्मा, दामोदर गोस्वामी, शिव कुमार चौरसिया, सुनिल कुमार राम, धीरेन्द्र सिंह, रवि सिंह, अमरजीत कुमार, इंटक अध्यक्ष कृष्णा सिंह, टिंकू गिरी, आदि में प्रदेश अध्यक्ष के कल के सर्वदलीय बैठक में दिए प्रस्ताव का समर्थन करते हुए गया शहर के राजेंद्र आश्रम मुहल्ले में कांग्रेस पार्टी कार्यालय के भवन एवम् हजारों वर्ग फिट के कैंपस तथा बोधगया पछट्टी मुहल्ले स्थित बोधगया प्रखंड कांग्रेस कमिटी कार्यालय भवन को गया जिला प्रशासन कोरोनावायरस महामारी संकट को देखते हुए अस्थाई अस्पताल बनाने के काम में लाए।

     नेताओ ने कहा की कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय, जनप्रिय दिन, रात देश की जनता के लिए काम करने वाले श्री राहुल गांधी जी कोरोनावायरस से निपटने हेतु देश भर के कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता को तन,मन, धन से सहयोग करने के आह्वान को आत्मसाथ करते हुए सभी कांग्रेस जन लगे हुए है।

     नेताओ ने कहा की गया जिला कांग्रेस कार्यालय एवम् बोधगया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय को गया जिला प्रशासन जब और जिस समय चाहे अस्थाई अस्पताल बनाए तथा हम कांग्रेस जनो को जहां जो काम एवम् सहयोग लेना हो हमलोग करने को तैयार है।

      ➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!