बाबा साहब को श्रद्धांजलि
Advertisement
गया : भारत रत्न से सम्मानित महान कानून, शिक्षा विद एवं न्याय के प्रतीक बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की 130 वी जयंती ,गया विधानसभा के अंतर्गत शाहमीर तकया रविदास टोला में कार्यक्रम आयोजीत की गई।
सर्व प्रथम बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उसके बाद महादलित परिवार में मैट्रिक एवं इंटर के छात्र एवं छात्रायों को उत्कृष्ट प्रदर्शन किए जाने पर पार्टी के नेताओं के द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। एवं जनसंघ काल से जुड़े दलित परिवार को भी सम्मानित किया गया,साथ ही ज़िला के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता ने छात्र एवं छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जिस प्रकार से बाबा साहेब ने जीवन भर शोषितों के उत्थान के लिये संघर्ष किये उसी तरह न्याय के लिये आगे बढ़ते हुए जीवन को सफल बनाने के लिए कामना करते हैं। विधानसभा प्रभारी प्रमोद चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब हमेशा से देश मे व्याप्त अन्धकरूपी बुराइयों को दूर कर लोगो मे प्रकाश फैलाने का काम किये। इस मौके पे विधान सभा संयोजक संतोष ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है,जो बाबा साहेब के जन्म से लेकर शिक्षा दीक्षा एवं जहां उन्होंने अंतिम सांस ली वैसे पांच स्थानों को भव्य और दिव्य स्मारक बनाकर पंच तीर्थ के रूप ने राष्ट्र को समर्पित किये। इस मौके पर विशेष उदगार प्रकट करते हुए अनुसूचित जाति के जिला महामंत्री अशोक प्रसाद भारती ने कहा कि बाबा साहेब के संघर्षों को नही भूलना चाहिये उनके रास्ते पे चलकर उनके सपनों को पूरा करे। इस अवसर पर सम्मानित किए गए किरण कुमारी,मुश्कान कुमारी,कमलेश कुमार,मोनू कुमार,उमेश कुमार,उपेंद्र कुमार, सोनू कुमार,पवन कुमार सहित जनसंघ से जुड़े बालेश्वर रविदास,बुधन रविदास जैसे प्रतिभावान लोगो को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर व्यावसायिक प्रकोष्ट के ज़िला संयोजक दीपक पांडेय,रानी कुमारी,मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, अनिल सिंह, बिनोद पासवान, सुनील रविदास,संजय सिंह, मनोज सिंह, जय सिंह सहित दर्ज़नो लोग उपस्थित होकर बाबा साहेब को नमन किया।
➖AnjNewsMedia
