Sthapna Divas Ke Liye Taiyar BJP

 स्थापन दिवस की पूरी तैयारी
Advertisement

गया : बिहार प्रदेश भाजपा के द्वारा स्थापन दिवस मनाने के निर्णय के तहत  नगर चंदौती दक्षिणी मंडल में स्थापना दिवस के अवसर पर बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं के आवास पर जाकर नेम प्लेट एवं पार्टी का झंडा लगाया गया।

इस अवसर पर चंदौती मंडल के प्रभारी ज़िला मंत्री संतोष ठाकुर के द्वारा अपने कार्यकर्तओं का पार्टी का स्थापना दिवस ,एवं झंडा का महत्व पर प्रकाश डालते हुए, कहा कि यह झंडा पार्टी के नेताओं का कार्यकर्ताओं का त्याग,एवं बलिदान का प्रतीक है।

वर्ष 2024 तक सम्पूर्ण भारत मे कांग्रेस मुक्त होकर पूरे भारत मे भाजपामय होगा। इस अवसर पर जिला के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपने उदगार प्रकट करते हुए 6 अप्रैल 1980 को प्रथम स्थापना दिवस पर भारत के दिवंगत प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित श्रधेय अटल बिहारी वाजपेयीजी संबोधन में जो बातें कही थी वो आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदीजी के द्वारा साकार किया गया।

 उनके ही मार्ग दर्शन पर चलकर भारत की जनता पर दिलो से राज किया जा रहा है।आज स्थापना दिवस के अवसर पर श्रधेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को नमन करते हैं।आज के कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष राकेश कुमारजी,एवं महामंत्री अनिल कुमार सिंह दर्ज़नो गाँव मे जाकर स्थापना दिवस पर झंडा कार्यकर्ताओं के घर पर झंडा फहराया गया।

 कार्यक्रम में प्रमुख नेता प्रदेश किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी मनोज कुमार यादव,ज़िला परिषद के पूर्व सदस्या सह ज़िला कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रीता देवी, बूथ संख्या 277 के अध्यक्ष संजय सिंह, बूथ संख्या 271 के अनिल कुमार सिंह, शक्ति केंद्र के प्रमुख बरुन कुमार, वार्ड सदस्य बबलू मांझी,मंडल के पूर्व संयोजक जय सिंह,एवं प्रमुख कार्यकर्ता लव कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, उपेंद्र मांझी,नीतीश मांझी, सुरेश मांझी,दिनेश मांझी के आवास पर जाकर स्थापना दिवस पर झंडा दिया गया।

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!