जदयू में विलय होने पर उपेन्द्र कुशवाहा को दी बधाई
वजीरगंज, गया : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के जनता दल यू में विलय होकर और जनता दल यू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर वजीरगंज के कुशवाहा समाज ने स्वागत किया और उन्हें बधाइयां दी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पूर्व मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के आने से जदयू पार्टी मजबूत होगी।
वजीरगंज प्रखंड से बधाई देने वाले में दिलीप कुशवाहा, उदय कुमार कुशवाहा, जगदेव प्रसाद, सिंटू मेहता, विजय राजवंशी, पिंकु कुमार, विपिन कुशवाहा, प्रमोद कुमार वर्मा, उपेन्द्र कुमार वर्मा, देवनंदन प्रसाद, चंदन मालाकार, मंटू कुशवाहा इत्यादि हैं।
वहीं, गया जदयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने उनके फैसले को स्वागत किया और बधाई दी। उन्होंने कहा सीएम नीतीश के पार्टी में उपेन्द्र कुशवाहा के आने से जदयू को मजबूति मिलेगी।
शुभकामना देने वालों में प्रकाश राम पटवा,राम कुमार मेहता, रौशन पटेल अरविंद चरण प्रियदर्शी बिरेंद्र शर्मा असलम अंसारी, जितेंद्र चंद्रवंशी उर्फ छोटे, सुल्तान अहमद, सरस्वती देवी, रेणु देवी, रिंकू ठाकुर, पप्पू मालाकार, शम्भू शर्मा, राजीव केवट व पार्टी कार्यकर्ता हैं।
➖ AnjNewsMedia