वजीरगंज में गणतंत्र दिवस समारोह मनाने की तैयारी
गया : जिले के वजीरगंज प्रखंड में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी ज़ोरों पर है। साफ- सफाई समेत पूरी व्यवस्था की जा रही है। वजीरगंज स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की भूमि रही है। कई स्वतंत्रता सेनानी वजीरगंज प्रखंड से हुए है। प्रखंड परिसर में वीर सपूतों के नाम की पट्टी लगी है। जो हमे गौरवान्वित करती है। अंग्रेज़ी हुकूमत से देश को आजादी दिलाने में उनका अहम योगदान रहा है। जो देशभक्ति की जज़्बा को ऊर्जांवित करती हीं, अदम्य साहस और हौसला सहित दृढ़- संकल्प की याद दिलाती है।
बीडीओ आनंद प्रकाश तथा सीओ पुरूषोत्तम कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि पर भक्तिमय- शांतिपूर्ण वातावरण में राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा। जिसकी पूरी तैयारी की जा रही है। वीरों की इस भूमि पर गर्मजोशी के साथ झंडोत्तोलन किया जाता है। माँ भारती के वीरों को सैल्यूट, प्रणाम। जय हिंद।
➖AnjNewsMedia