गया : जनता दल यू की संगठन का बिस्तार और पंचायत चुनाव में जनता दल यू की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आज अतरी प्रखंड के डिहुरी ग्राम पंचायत में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गईं। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्रवन केवट ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने कार्यकर्ताओं से अपील किया की सरकार के कल्याणकारी योजनाओं कि लाभ जनता को दिलाएं और बताएं।
इससे ही संगठन का विस्तार होगा। आगामी पंचायत चुनाव में जनता दल यू के साथी गण को योजनाएं की जानकारी और लाभ दिलाने के अभियान से चुनाव में सहानुभूति प्राप्त होगा। 7 निश्चय के तहत मिल रही जन सुविधाएं का भी निगरानी करें। नल जल योजना में खामी दिखने पर सीधे प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से शिकायत करें। गली नाली के निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री का भी ध्यान रखें। मुख्यमंत्री सवारी गाड़ी योजना का लाभ लक्ष्य के मुताबिक प्रत्येक पंचायत में लोगों को दिलाएं। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में कोरोना काल के कारण आवेदन कम हुआ है अधिक से अधिक लोगों को आवेदन देने के लिए प्रोत्साहित करें।
व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा ने संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में जनता दल यू के कार्यकर्ताओं को सफलता मिलने से आम लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। वार्ड स्तर पर चल रही विकास कार्य निश्चित समय सीमा के अंदर पूर्ण होंगे। बैठक में भाग लेने वाले में इंद्र ठाकुर, उमेश यादव, शम्भू शर्मा, राजीव केवट, विकास कुमारी,हरी साव व अन्य है।
वहीं जनता दल यू के राष्ट्रीय महासचिव संगठन श्री आर सी पी सिंह जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया निर्णय स्वागत योग फैसला है। इस फैसले से जनता दल यू का संगठन बिहार राज्य के अलावा अन्य प्रदेशों में भी मजबूत होगी। संगठन को धार धार स्वरूप देने में महारत हासिल रखने वाले में सुमार है।
श्री आरसीपी सिंह जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के निर्णय के लिए बिहार के मुख्यमंत्री निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जी बधाई के पात्र हैं। गया जिला अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार इस निर्णय का स्वागत एवं प्रशंसा किया।
बधाई देने वालों में जनता दल यू के वरिष्ठ नेता रौशन पटेल व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष मुनेश्वर सिंह जिला सचिव जितेंद्र कुमार असलम अंसारी शंभू शर्मा विकास कुमारी सरवन केवट राजेंद्र शर्मा व अन्य साथी गण है।
वहीं जदयू के राज्य परिषद् सदस्य अरूण कुमार राव ने राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) सह राज्यसभा सांसद श्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह को जदयू के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशियां व्यक्त करते हुए बधाई दी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक में आर सीपी सिंह का नाम जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर प्रस्ताव लाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभार व्यक्त करते खुशियां जाहिर की श्री राव ने कहा कि रामचंद्र प्रसाद सिंह ने जदयू के संगठन को बुथ स्तर तक ले जाने में पार्टी में अहम भूमिका निभाने का कार्य किये थे उन्हें नये राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से राष्ट्रीय स्तर पर संगठन शस्कत होगा साथ ही जदयू राष्ट्रीय पार्टी बनने में सफलता प्राप्त होगी।
➖AnjNewsMedia