आकांक्षी जिला प्रगति की समीक्षा

 गया समाहरणालय सभाकक्ष में श्री मृत्युंजय कुमार नारायण संयुक्त सचिव ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार सह केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी गया जिला द्वारा आकांक्षी जिला (एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट) से संबंधित प्रगति की समीक्षा की गई।

Advertisement

   समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से नीति आयोग से संबंधित शिक्षा, स्वास्थ्य, आईसीडीएस, हेल्थ एंड न्यूट्रिशन, कृषि एवं जल संसाधन, विशेष केंद्रीय सहायता योजना, आधारभूत संरचना का विकास, सौर ऊर्जा का विकास, वॉटर एंड सैनिटेशन, विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग कक्ष, किचन, गार्डन इत्यादि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    बैठक में जिला पदाधिकारी गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी का स्वागत करते हुए जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं, जन सरोकार से जुड़ी योजनाओं, रिमोट क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ, आईसीडीएस से संबंधित चल रही मुख्य योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा जल जीवन हरियाली के तहत पहाड़ के पानी को संरक्षित करने तथा वेस्ट वाटर को रीयूज करने से संबंधित प्रोजेक्ट के बारे में केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी को बताया गया। उन्होंने बताया कि कृषि एवं जल संसाधन के क्षेत्र में गया जिला द्वारा उल्लेखनीय मुकाम हासिल किया गया है। नीमचक बथानी प्रखंड मुख्यालय में बनाए गए कृषि एवं जल संसाधन के विकास हेतु पहाड़ के पानी को संग्रहित करने वेस्ट वाटर को पुनः सिंचाई में उपयोग करने से संबंधित प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि गया जिले में जल जीवन हरियाली योजना के तहत वृक्षारोपण एवं जल संसाधन/ जल संरक्षण कार्य जैसे चेक डैम, तलाब, पोखर, आहर इत्यादि के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के कारण 17% से अधिक ग्राउंड वाटर लेवल ऊपर हुआ है। विशेष केंद्रीय योजना एवं मनरेगा के तहत 913 चेक डैम को विकसित किया गया है। माइक्रो इरीगेशन एवं सोलर लेफ्ट इरीगेशन फैसिलिटी फॉर इरीगेशन के द्वारा सिंचाई के क्षेत्र में विशेष केंद्रीय सहायता योजना एवं मनरेगा के तहत बनाए गए हैं। लगभग 17418 शोकपिट का निर्माण कराए गए हैं। 3031 जल स्रोतों को नया जीवन दिया गया है।

     जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि डॉ राजेंद्र सिंह वाटर मैन की अगुवाई में जल पदयात्रा एवं जल चौपाल के कारण जिले में जल स्रोतों/ जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं।

     जिला पदाधिकारी द्वारा प्रभारी पदाधिकारी को बताया गया कि लॉकडाउन के कारण विभिन्न योजनाओं की प्रगति प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार को विभिन्न जन उपयोगी योजनाओं की प्रगति की साप्ताहिक बैठक की जाती है तथा मासिक बैठक में विस्तार से इसकी समीक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिले में और अधिक काम किया जाना है। जिले के प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में लाइब्रेरी की सुविधा है तथा गया जिले के लगभग 70% से अधिक माध्यमिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा प्रारंभ की गई है ताकि शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त हो सके। बैठक में बताया गया कि जिले के अधिकतर स्कूलों में अतिरिक्त वर्ग कक्ष की आवश्यकता है जिसके तहत 23 सौ करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार कर नीति आयोग को भेजा गया है।

    जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में संस्थागत प्रसव के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है संस्थागत प्रसव को 42% से 93% तक पहुंचाया गया है। जिले के 21 सुदूरवर्ती क्षेत्रों में एल-1 सेंटर का निर्माण किया गया ताकि संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिल सके। जिला अस्पताल के *जेपीएन को अप्रैल 2020 में लक्ष्य प्रमाण पत्र* प्राप्त हुआ है। गया जिला को 14वा डेल्टा रैंक सितंबर 2020 में फाइनेंसियल इंक्लूजन एवं स्किल डेवलपमेंट के लिए दिया गया है। 

48 आंगनवाड़ी सेंटर को मॉडल आंगनवाड़ी सेंटर के रूप में परिवर्तित किया गया है, जिसमें छोटे बच्चों के लिए सभी सुविधा उपलब्ध है। आईसीडीएस पदाधिकारी को कॉमन एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के लिए प्रशिक्षण दिया गया है ताकि आंगनवाड़ी केंद्र को और अधिक विकसित किया जा सके।

    बैठक में नीति आयोग के प्रभारी पदाधिकारी द्वारा जिले के भौगोलिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने जिले में नक्सलवाद की समस्या के संबंध में भी जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने निर्देश दिया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आईसीडीएस इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि एवं जल संसाधन सहित अन्य विभागों के कार्यों को और अधिक बेहतर ढंग से कार्यान्वित करने हेतु प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्ताव भेजे। उन्होंने जिले में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास हेतु जानकारी प्राप्त करते हुए नीति आयोग को प्रोजेक्ट बनाकर भेजने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सुमन कुमार, अपर समाहर्ता श्री मनोज कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री सुनील कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री संतोष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मुस्तफा हुसैन मंसूरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री शंभू नाथ झा, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री अमित पटेल सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!