डीएम ने की मतदान केन्द्रों का दौरा

 गया : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह द्वारा विभिन्न विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान केंद्र की स्थिति, मतदान प्रतिशत, कम मतदान वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण, बहिष्कार वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण तथा भेद्यता क्षेत्रों एवं संबंधित व्यक्तियों के संबंध में निरीक्षण किया गया।

Advertisement

   जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा द्वारा 232 बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के 43, 43(क) एवं 44, 44(क) उत्क्रमित मध्य विद्यालय खनेटा का निरीक्षण किया साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी बेलागंज तथा बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी बेलागंज को निर्देश दिया कि 2 से अधिक भवन वाले मतदान केंद्रों का प्रखंड विकास पदाधिकारी स्वयं निरीक्षण करेंगे। बूथ संख्या 149 राजकीय मध्य विद्यालय मिनासपुर का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत शेखटोली वार्ड संख्या 9 भलुआ टोली (2) का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि आप मतदान करने 28 अक्टूबर को निर्भिक होकर जाएं। प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्था किया जाएगा। उन्होंने थानाध्यक्ष एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि असामाजिक एवं शरारती तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। अगर आवश्यक पड़े तो सी०सी०ए० का भी प्रस्ताव दें। उन्होंने लोगों से कहा कि मतदान के समय शरारत करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लिखित जानकारी दें उनका नाम गुप्त रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से कहा कि मतदान केंद्र पर आप मास्क लगाकर जाएं। मतदान केंद्र पर सैनिटाइजर एवं ग्लब्स की व्यवस्था रहेगी तथा सामाजिक दूरी के अनुपालन हेतु दो-दो गज की दूरी हेतु गोल घेरे बनाए गए हैं। दिव्यांगों के लिए भी व्हीलचेयर एवं रैंप की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने मतदाताओं से कहा की आवश्यकता पड़ने पर आप जिला नियंत्रण कक्ष में स्थापित दूरभाष संख्या 0631 2222253/ 0631 2222259 पर संपर्क कर सकते हैं।

  इसके पश्चात जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा अभ्यास मध्य विद्यालय पंचायती अखाड़ा गया, राजकीय मध्य विद्यालय नवादा नगर निगम (उत्तरी),  प्राथमिक विद्यालय कंडी एवं शिक्षा प्रशिक्षण कॉलेज (डाइट) का निरीक्षण करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक सुविधाएं मतदान केंद्र पर कराना सुनिश्चित करें साथ ही भेद्यता क्षेत्रों वाले मतदान केंद्रों पर पूरी व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री शंभू नाथ झा, पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था श्री संजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!