नामांकन उपरांत अपने संबोधन में चिंटूभैया ने कहा लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की ताकत हमे जनता ने दी, वही दमदार दम लेकर चुनावी मैदान में उतरे
चुनावी माहौल में संघर्ष पुरूष चितरंजन की मेहनत रंग ला रही
समर्थकों में भारी उत्साह,वजीरगंज में चिंटूभैया की चुनावी सुनामी जीत की ओर बढ़ता
गया : वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र से गर्मजोशी के साथ युवाओं के आदर्श युवा नेता संघर्ष पुरूष चितरंजन कुमार चिंटूभैया ने भासपा के बैनर तले तुरही बाजा छाप से अपना नामांकन दाखिल किया। वजीरगंज विधानसभा से बाजा छाप से चुनाव लड़ने चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।
उनके समर्थकों ने कहा भारी मतों से चितरंजन चिंटूभैया को जीताएंगें, नया वज़ीरगंज बनाएँगे। कहा अबकी पार्टी ना पउआ, जीतेंगे चिंटू बउआ। उनके उल्लासित समर्थकों ने बड़ी हौसले से कहा हर बार देखा पार्टी को अबकी देखेंगे साथी को। पार्टी पउआ से ऊपर उठ कर चिंटूभैया के बाजा छाप पर मुहर लगा कर उन्हें जीताना है। तभी उपेक्षित वजीरगंज चकाचक विकसित बनेगा। इसे सपने को साकार करने के लिए हम सब एकजुट हैं। भारी बहुमत से उन्हें जीताना लक्ष्य है। वे जीतेंगे तो मूर्झाया हुआ वजीरगंज खिलखिला उठेगा।
वहीं वजीरगंज विधानसभा के भासपा उम्मीदवार चितरंजन कुमार चिंटूभैया ने कहा हम वज़ीरगंज को बदलने चले हैं। समर्थकों के जनसहयोग के दम पर वजीरगंज को नया बनाना चाहते हैं। जिसे वर्षों के उपेक्षित वजीरगंज विकसित हो, चकाचक बने, यही लक्ष्य है। वज़ीरगंज को नया वजीरगंज बनाने के लिए संकल्पित हूँ। उन्होंने कहा जो ठाना है, वही कर के दिखाना है। उसी का यह पहल है कि हम भासपा से नामांकन कर वजीरगंज विधानसभा से चुनावी अखाड़े में उतरे हैं। मुझे उम्मीद हीं नहीं, पक्का भरोसा है समर्थकों के भारी बहुत से जीतेंगे, और सफलता की लंबी लकीर खिंचेंगे। क्योंकि किसी पार्टी से मेरी चुनौती हीं नहीं है। जनता- मालिक सब समझती है। क्योंकि चुनावी दौर में जनता हीं जनार्द्धन होते हैं। मुझे आशा हीं नहीं पूर्ण विश्वास है जनता मालिक के आशीर्वाद के दम पर महँ चुनाव जीत रहे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है। क्योंकि कि वजीरगंज को नया वजीरगंज बनाना है, सपना साकार करना है। उपेक्षित वंचित वजीरगंज में हरियाली लानी है। चहुँमुखी विकास को धरातल पर उतारनी है। यही संकल्प है, मिलजुल कर इसे साकार करना है। नामांकन उपरांत अपने संबोधन में चिंटूभैया ने कहा लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की ताकत हमे जनता ने दी है। वही दमदार दम लेकर चुनावी मैदान में उतरा हूँ।
➖AnjNewsMedia



