गया में परीक्षा संपन्न, डीएम ने की निगरानी

 *संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन गया जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।* 

Advertisement

जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह द्वारा जिले के गया कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करते हुए केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिए। साथ ही परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड की भी जांच की गई।

जिले में परीक्षा के सफल संचालन हेतु सहायक पर्यवेक्षक, महिला पदाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, जोनल पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई। आज दो पाली में परीक्षा ली गई। पेपर-1 की परीक्षा पूर्वाहन 9:30 से 11:30 बजे तक तथा पेपर-2 की परीक्षा 2:30 से 4:30 अपराह्न तक ली गई। गया जिला में 5661 परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा की व्यवस्था की गई थी। 

जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि परीक्षा के पूर्व मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों की अच्छी तरह फ्रीसकिंग की गई। कोविड-19 को देखते हुए इसकी सुरक्षा एवं बचाव हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। साथ ही सामाजिक दूरियों का भी अनुपालन हेतु परीक्षार्थियों के लिए दो-दो गज की दूरी पर गोल घेरे बनाए गए थे। गया जिला में  संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा कदाचार मुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई।

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!