वजीरगंज में परिवर्तन की हवा लहराई
चुनावी रणभूमि में होंगे वजीरगंज के लाल चिंटूभैया
गया : वजीरगंज विधानसभा सीट हॉट सीट बना है। यह सीट एनडीए तथा महागठबंधन का गढ़ के रूप में जाना जाता रहा है। इन्हीं दोनों गठबंधन का विधायक अब तक होते आए हैं। परंतु इस बार चुनावी राजनैतिक परिस्थिति अलग है। क्योंकि इस सीट से भारतीय सबलोग पार्टी के प्रबल दावेदार उम्मीदवार युवा नेता चितरंजन कुमार चिंटूभैया चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं। क्षेत्र में उन्होंने अलग पहचान बनाई है। युवा चितरंजन चिंटूभैया ने कहा कि मेरी किसी से चुनौती नहीं, हम दिग्गज नेताओं के चुनौती है। चुनावी2020 में हमारी जीत होगी, यही भरोसा है। यहाँ बदलाव की सुनामी है। इस बार युवा का होने वाला है वजीरगंज। युवाओं में खासा जोश सहित चुनावी पर्व का उल्लास है। समर्थकों का पारा बदलाव की ओर बढ़ रहा है। हम चुनावी भाग्य आज़माइश में लगे हैं। उन्होंने कहा वजीरगंज के लिए बेहतर होने की उम्मीद है।
युद्धस्तर पर जनसंपर्क मुहिम चल रहा है। चुनावी वर्करी ज़ोरों पर है। युवा कर्मठ चिंटूभैया इस विधानसभा क्षेत्र से नामांकन की तैयारी में जुटे हैं। उनके मजबूत मुहिम से वजीरगंज में बदलाव की संकेत मिल रही है। क्योंकि वोटर पूर्व और वर्तमान विधायक की कार्यशैली से नाराज हैं। मतदाताओं में नाराजगी इस बात की है कि उक्त दोनों प्रतिनिधि क्षेत्र विकास के मुद्दे पर खरे नहीं उतरे हैं। जिस उम्मीद पर वोटरों ने वोट दी थी, ठीक उसके विपरीत जनप्रतिनिधि की रुझान रहा। वहाँ की वोटरों ने कहा कि यहाँ के जनप्रतिनिधियों ने विकास के नाम पर केवल ठगने का काम किया है। नज़र उठा कर देखिए, वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में कहीं विकास की मुख्यधारा नहीं दिखता। मतदाताओं ने कहा वोटरों की वोट के साथ राजनीति हुई है। यही वजह है कि वजीरगंज विकास के मामले में कोसों दूर है। यही वजह है कि यहाँ बदलाव की बयार है। बुजुर्ग प्रतिनिधि के वजाय, युवा प्रतिनिधि की चुनाव करनी है। जो वजीरगंज के विकास के बारे में सोचे। आगे उन्होंने कहा आज़ादी का सत्तर साल गुज़र गया परंतु वजीरगंज विकास से वंचित हीं है। चुनावी मैदान में युवा प्रतिनिधि के आने से वजीरगंज के उत्थान की किरण दिखी है। एक युवा वजीरगंज को विकसित करने की साहस दिखाया है। इस बार पार्टी से ऊपर उठ कर वजीरगंज के विकास के नाम पर वोट पड़ेगा। बदलते दौर में जनप्रतिनिधि के बदलना जरूरी है। इस बार बुज़ुर्ग प्रतिनिधि नहीं, युवा प्रतिनिधि चलेगा। क्योंकि ज़माना डिजिटल तथा सोशल मीडिया का है। हवा बदलाव की बही है, जो बदलाव की संकेत है।
सच, मतदाताओं में भारी नाराजगी है क्षेत्र का विकास नहीं होना। क्योंकि वर्षों से ठगाते आ रहे हैं वजीरगंजवासी। यही कारण है कि वजीरगंज में परिवर्तन की पारा चढ़ा हुआ है।
एक युवा बंदा है , जो वजीरगंज में परिवर्तन की हवा लहरा दी है। ज़ोर आज़माईश के साथ चुनावी क़िस्मत आज़माने चुनावी जंग में उतरने वाला है। भारतीय सबलोग पार्टी के बैनर तहत तुरही छाप से चुनाव लड़ेंगे चितरंजन कुमार चिंटूभैया। वे क्षेत्र में कई माह से सक्रिय हैं। चुनावी रणभूमि में होंगे वजीरगंज के लाल चिंटूभैया।
युवा नेता चिंटूभैया कहते हैं जनभागेदारी की ताकत पर मुझे भरोसा है। उन्हीं के सहयोग के दम पर हम चुनावी मिशन में कामयाबी हासिल करेंगे।
जाहिर हो कई दिग्गज इस क्षेत्र से चुनाव लड़ेगें। इसी हॉट सीट से चुनाव लडने का ऐलान कर रखे हैं चितरंजन। दिग्गज बुज़ुर्ग नेता से चुनावी मुक़ाबला युवा नेता के साथ होगी, जो रोमांचक होगा।
➖AnjNewsMedia➖
