जिले में मतदाता जागरूकता
बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2020 के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत स्वीप गतिविधि के तहत गया ज़िले के दिव्यांग मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से आज प्रखंड मोहनपुर के इटवां पंचायत में सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग गया श्री दिवेश कुमार की अध्यक्षता में जीविका संकुल संघ (CLF) के परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक ने बताया कि मतदान के समय हमारा मत कितना जरूरी है।
हमे अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। ये हमारा संवैधानिक अधिकार है। कार्यक्रम में उपस्थित जीविका दीदियों एवं दिव्यांगजनों के बीच पीडब्ल्यूडी ऐप्प एवं पोस्टल बैलट पेपर के द्वारा चुनाव में भाग लेने की जानकारी दी गई। साथ ही दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा योजना द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लगभग 15 दिव्यांगजन एवं जीविका दीदी शामिल हुए। जीविका दीदी के माध्यम से दिव्यांगजन द्वारा शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जिला प्रबंधक, सक्षम, एरिया कोऑर्डिनेटर, जीविका एवं डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर उपस्थित थे।
