गया : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी गया श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी (एम०सी०एम०सी०) की बैठक में मुख्य रूप से पेड न्यूज़, प्रत्याशियों द्वारा विभिन्न मीडिया माध्यमों यथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया इत्यादि माध्यमों से प्रचार-प्रसार पर नजर रखने एवं उनके द्वारा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित विज्ञापनों से संबंधित व्यय की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में बताया गया कि कोई समाचार या विश्लेषण जो नगद या प्रतिफल के रूप में सामग्री हेतु किसी मीडिया (प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक) में प्रकाशित होता है उसे पेड न्यूज़ माना जाता है। उन्होंने बताया कि एम०सी०एम०सी० सभी समाचार पत्रों, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, केबल नेटवर्क, मोबाइल नेटवर्क और लोक संचार के अन्य साधनों जैसे बल्क एसएमएस आदि को देखेगी तथा अभ्यर्थियों से संबंधित लेखों, संदेशों, चर्चा एवं साक्षात्कार का रिकॉर्ड रखेगी। एम०सी०एम०सी० पेड न्यूज़ के आकलित मामलों सहित निर्वाचक विज्ञापन पर अभ्यर्थी द्वारा किए गए व्यय के संबंध में दैनिक रिपोर्ट व्यय एवं अनुश्रवण कोषांग को भेजेगी।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि एम०सी०एम०सी० अभ्यर्थी/ राजनैतिक दलों द्वारा दिए गए कंटेंट का बारीकी से समीक्षा करेगी और कोई अवांछनीय मामला ना होने पर प्रचार प्रसार हेतु संबंधित अभ्यर्थी/ राजनैतिक दलों को स्वीकृति प्रदान करेगी। इस कार्य हेतु ज़िला सूचना केंद्र में टीवी लगाए गए हैं, जो विभिन्न चैनलों द्वारा प्रसारित समाचारों पर नजर रखेगी तथा कोई पेड न्यूज़ का मामला होने पर उसे व्यय एवं अनुश्रवण कोषांग को भेजेगी।
बैठक में वरीय उप समाहर्ता सुश्री अमृता ओशो, जिला जन संपर्क पदाधिकारी श्री शंभू नाथ झा, ए०डी०आई०ओ० श्री तरुण कुमार सहित एम०सी०एम०सी० के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
➖AnjNewsMedia➖
