चुनावी प्रशिक्षण- कार्यशाला

                एक्सपेंडिचर एंड मॉनिटरिंग सेल

Advertisement

 गया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के मद्देनजर एक्सपेंडिचर एंड मॉनिटरिंग सेल के तहत एफएसटी/ एसएसटी टीम का प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन संग्रहालय गया में किया गया।  कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि एफएसटी/ एसएसटी से जुड़े सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने अपने जिम्मेदारियों को समझें और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन शत-प्रतिशत कराएं।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना किया गया है। सभी पदाधिकारी एवं कर्मी कंट्रोल रूम द्वारा किए जा रहे फोन कॉल्स को अनिवार्य रूप से रिस्पांस करेंगे। यदि कहीं से शिकायत/ सूचना मिलती है कि संबंधित पदाधिकारी या कर्मी द्वारा कंट्रोल रूम के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया जा रहा है तो करवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा  प्रेस नोट जारी होने के साथ ही पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। वाहनों की जांच करे। जगह जगह पर नाका बनाकर वाहनों की जांच करें तथा यदि कुछ संदिग्ध पाया जाता है तो अभिलंब कंट्रोल रूम को भी सूचित करेंगे। उन्होंने कहा कि वाहनों के जांच के क्रम में वाहन मालिकों से अच्छा व्यवहार रखें। वाहन जांच के दौरान महिला वाहन मालिक को महिला पुलिसकर्मी द्वारा जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि एफएसटी/ एसएसटी से जुड़े सभी पदाधिकारी अपने अपने मोबाइल में ही सी-विजिल ऐप डाउनलोड रखें। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हर एक गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। अतः सभी पदाधिकारी एवं कर्मी निर्वाचन के कार्य में शिथिलता ना बरतें। उन्होंने कहा कि -विजिल ऐप पर निर्वाचन आयोग द्वारा जो भी कंप्लेन आता है उसका ससमय निष्पादन करें। उन्होंने एफएसटी में लगे संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने-अपने वाहनों पर एफएसटी लिखवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया कि संबंधित कोषांगों में क्या-क्या कार्य करना है इसकी पूरी जानकारी रखनी होगी ताकि मतदान के समय कोई समस्या ना हो।

बैठक में नगर आयुक्त गया नगर निगम श्री सावन कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता सुश्री अमृता ओशो, एडीआईओ श्री तरुण कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता अमित राजन सहित एफएसटी/ एसएसटी से जुड़े पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं  कर्मी उपस्थित थे।

➖AnjNewsMedia➖

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!