आयुक्त ने की चुनावी तैयारी की समीक्षा

 गया : आयुक्त, मगध प्रमंडल गया श्री असंगबा चुबा आओ की अध्यक्षता में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 की तैयारी की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि आज आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन तीन चरणों में कराया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सफल निर्वाचन सुनिश्चित कराने हेतु निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी की अहम भूमिका होती है साथ ही निर्वाचन में ए०आर०ओ की भी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी होती है। 

  आयुक्त ने बताया कि बिहार की इस निर्वाचन में नए तरीके के ईवीएम का प्रयोग होने जा रहा है।  ईवीएम वीवीपैट की हैंड्स ऑन ट्रेनिंग निर्वाचन से जुड़े सभी कर्मी भली-भांति ले ले, ताकि नए ईवीएम के प्रोसेस एवं फंक्शन से भलीभांति अवगत हो सके। उन्होंने बताया कि इस नए ईवीएम के कंट्रोल यूनिट के लुक एवं फंक्शन में भी तब्दीली की गई है तथा वॉलेट यूनिट में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। 

उन्होंने सभी पदाधिकारी एवं कर्मी को बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत सभी पत्रों एवं अनुदेशकों को भलीभांति पढ़ना आवश्यक है।

आयुक्त ने महिलाओं के मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस निर्वाचन में महिलाओं, 18 से 19 वर्ष एवं इससे ऊपर के युवा वर्ग, दिव्यांग मतदाता पर विशेष फोकस किया गया है। हमें इन मतदाताओं को प्रेरित करके मतदान हेतु मतदान केंद्र तक लाने में सफल होना होगा। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई सुविधाएं उपलब्ध रहना चाहिए इसके लिए  संबंधित आर०ओ० एवं ए०आर०ओ० की जिम्मेदारी होगी।

आयुक्त द्वारा निर्वाचन से संबंधित जिन कोषांगों के कार्यों की बारीकी से समीक्षा की गई उनमे वाहन कोषांग, मतदान कर्मियों की उपलब्धता, कोविड-19 के नॉर्म्स एवं प्रोटोकॉल, विधि व्यवस्था, ईवीएम वीवीपैट की स्थिति सहित अन्य कोषांगों की समीक्षा शामिल है।

     उन्होंने सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आप निर्वाचन संबंधी परिस्थितियों के मद्देनजर सभी कार्य करने हेतु पूरी तरह तैयार रहें। आपको जो जिम्मेवारी दी गई है उसका निर्वाहन सफलतापूर्वक करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करें।

      विधानसभा आम निर्वाचन के तहत कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर मास्क, सैनिटाइजर एवं मतदाताओं तथा मतदान कर्मियों के बीच 2 गज की दूरी सुनिश्चित करने की तैयारी की जाएगी।

     उन्होंने बताया कि इस चुनाव में पोस्टल वैलेट पेपर हेतु विशेष व्यवस्था की जा रही है साथ ही इस कार्य हेतु अलग से पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में मतदाताओं को आश्वस्त किया जा रहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान केंद्र पर कोविड-19 से बचाव एवं सुरक्षा हेतु पूरी सुरक्षा दी जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारी एवं कर्मी को बताया कि नॉमिनेशन से संबंधित गाइडलाइंस एवं रूल्स(नियम) की जानकारी अनिवार्य रूप से रखें।

बैठक में आयुक्त के सचिव, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मगध प्रमंडल गया, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी सहित निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

➖AnjNewsMedia➖

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!