बिहार में फिर एनडीए सरकार की चांस : युवा नेता चंदन
बिहार की जनता को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार पर पूरा भरोसा है। बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनने का चांस बन रहा है।
उक्त बातें चन्दन यादव (प्रवक्ता सह नालंदा,अरवल एवं गया संगठन प्रभारी जदयू,बिहार नगर निकाय) ने चुनावी क्षेत्र भ्रमण के क्रम में बताया।
बेलागंज विधानसभा के कई गाँव में पहुँच कर मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सरकार के विकास कार्यों की चर्चा किया।
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चंदन आमजनों से आशीर्वाद प्राप्त करते चल रहे हैं। बेलागंज का विकास उनका लक्ष्य है।
बेलागंज के लोदीपुरी पंचायत में कंधील, सोमार बिगहा, परवल बिगहा, रोहन बिगहा, विक्रम बिगहा में चंदन यादव का जोरदार स्वागत किया गया।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा इस बार बेलागंज में परिवर्तन होना तय है, बेलागंज बिहार के मुख्यमंत्री के विकास कार्य को देख रहे हैं, उनके ऊपर विश्वास क़ायम है।
युवा नेता चंदन यादव ने आमजनों का आभार जताते हुए कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सरकार विकास के लिए जानी जाती है, बिहार के लोग स्वयं में गौरवान्वित महसूस कर रहें हैं। देश के विकसित राज्यों के साथ अपने आप को खड़ा महसूस कर रहें हैं।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी बिंदुओं पर नज़र बनाये हुए हैं, किसी प्रकार से विकास के कार्यों में कोई कोताही नहीं बर्दास्त किया जाता है, अगर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग मिलता तो बेलागंज में भी विकास का लहार दौड़ पड़ेगा।
उन्होंने कहा बिहार में एक अलग पहचान बना है।
युवानेता चंदन यादव ने आग्रह किया जिस प्रकार से आप सभी ने विश्वास बनाया है उसे बनाये रखें और पूरी एकजुटता के साथ आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अपना सहयोग, एनडीए को दें। ताकी बिहार में शांतिपूर्ण, विकासवाद और आपसी भाईचारे वाली सरकार स्थापित रहे।
चुनावी भ्रमण के क्रम में उनके साथ गणमान्यजन, जनप्रतिनिधिगण एवं सामाजिक कार्यकर्ता सहित स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित थे।
➖AnjNewsMedia➖
