दिव्यांगजनों का ट्राईसाइकिल रेस

 मतदान में दिव्यांगजनों का हो अधिकाधिक भागीदारी 

Advertisement

गया : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 के अवसर पर मतदान में दिव्यांगजनों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गांधी मैदान में दिव्यांग जनों का ट्राई साइकिल रेस आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन हरी झंडी दिखाकर सहायक समाहर्त्ता सह जिला स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सौरव सुमन यादव द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 25 महिला -पुरुष दिव्यांग जनों द्वारा भाग लिया गया, जिन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। महिला वर्ग तथा पुरुष वर्ग के दिव्यांग प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

    इस अवसर पर दिव्यांग जनों को प्रोत्साहित एवं मतदान हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के अवसर पर मतदान में दिव्यांग जनों की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूरे जिले में स्वीप गतिविधि के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सहायक समाहर्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांग मतदाताओं को कई सुविधाएं मतदान केंद्र पर उपलब्ध कराई जाएगी ताकि मतदान करने में उन्हें कोई असुविधा ना हो। मतदान केंद्र पर उनके लिए रैंप, ट्राई साइकिल इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में बैलेट पेपर भी ब्रेल लिपि में छपाई की जाएगी ताकि दिव्यांग मतदाता सुगमता से मतदान कर सकें। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन गया द्वारा दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण हेतु अनेको कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। दिव्यांग जनों के बीच चश्मा वितरण, ट्राई साइकिल वितरण, श्रवण यंत्र, वैशाखी सहित अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा दिव्यांग जनों को नौकरी में भी आरक्षण का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि आज का दिव्यांग व्यक्ति किसी भी मायने में सामान्य व्यक्ति से कम नहीं है। पढ़ाई-लिखाई, नौकरी-पेशा, प्रतिभा, खेलकूद सहित अन्य कार्यों में दिव्यांग सामान्य लोगों के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने दिव्यांगों को हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आगामी निर्वाचन में मतदान में भी आप किसी से पीछे ना रहे, इसे आप को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि अगर आपका नाम निर्वाचक सूची में दर्ज नहीं है तो शीघ्र ही अपना नाम प्रपत्र छह बार कर निर्वाचक सूची में दर्ज कराने तथा मतदान के लिए तैयार हो जाइए। जिले के सभी 10 विधानसभाओं के सभी मतदान केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को विशेष कैंप का आयोजन किया जाता है, जहां आप अपना नाम प्रपत्र 6 भरकर निर्वाचक सूची में दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला निर्वाचन कार्यालय, अनुमंडल निर्वाचन कार्यालय, प्रखंड निर्वाचन कार्यालय तथा अपने बीएलओ से प्रपत्र 6 प्राप्त कर इसे पूरी तरह भरकर बीएलओ के पास जमा करें।

   जिला स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला जन संपर्क पदाधिकारी शंभूनाथ झा द्वारा बताया गया कि सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक बुनियाद केंद्र द्वारा जिले में दिव्यांगों द्वारा स्वीप गतिविधि के अंतर्गत कार्यक्रम सितंबर तथा अक्टूबर माह के लिए तैयार किए गए हैं। *दिनांक 26.09.2020 को शेरघाटी, टिकारी, बोधगया एवं खिजरसराय के बुनियाद केंद्रों पर दिव्यांग गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा* इसके अतिरिक्त सितंबर तथा अक्टूबर माह में दिव्यांग जनों का खेलकूद कार्यक्रम, ट्राई साइकिल रेस, मतदाता जागरूकता रैली, गीत संगीत कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ताकि दिव्यांग मतदाता अधिक से अधिक मतदान हेतु प्रेरित हो सकें।

  ट्राई साइकिल रेस में महिला वर्ग में प्रथम स्थान श्रीमती अंजनी देवी ग्वाल बीघा तथा द्वितीय स्थान श्रीमती संजू कुमारी ने प्राप्त किया। इसी प्रकार पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान संतोष कुमार, द्वितीय स्थान कृपानंद पांडेय तथा तृतीय स्थान रामाकांत कुमार द्वारा प्राप्त किया गया, जिसे मोमेंटो एवं पुरस्कार देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक बुनियाद केंद्र सहित दिव्यांगजन उपस्थित थे।

➖AnjNewsMedia➖

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!