बेलागंज में मुख्यमंत्री ने की पुल का शिलान्यास

 सरकार को काम पर विश्वास

Advertisement

बिहार सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सरकार सभी को साथ ले कर चलते हुए आपसी भाईचारे के साथ भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण में बिहार का विकास कर रही है।

 मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा बेलागंज पाई बिगहा- घेजन पुल का शिलान्यास विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिय की।

I

ज्ञात हो 12/09/20 को मेरे ( चन्दन यादव, प्रवक्ता सह संगठन प्रभारी नालंदा , अरवल एवं गया जदयू,बिहार नगर निकाय ) जनता दर्शन एवं क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम में स्थानीय समाजसेवी व्यक्तियों ने बताया था कि पाई बिगहा- घेजन पुल निर्माण हेतु कुछ सामाजिक लोग जल सत्याग्रह किए हुए हैं एवं पुल निर्माण न होने की स्थिति में वोट बहिष्कार की बात कह रहे हैं और वो सभी काफ़ी आक्रोशित हैं।

इसके बाद श्री यादव नदी के बीच सत्याग्रह स्थल पर गए एवं सारी समस्याओं को समझते हुए सत्याग्रह स्थल से ही विभाग के कार्यपालक अभियंता से वस्तुस्थिति कि जानकारी लिया लेते हुए सभी बातों को विभाग के मंत्री नन्दकिशोर यादव से एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आप्त सचिव दिनेश रॉय को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई एवं लोगों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है।

24/09/20 से पहले इस पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री के द्वारा कर दिया जाएगा और पुल निर्माण कार्य को ससमय पूरा भी करवा लिया जाएगा।

इसी कड़ी में 22/09/20 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस पुल का शिलान्यास किया गया एवं पुल निर्माण स्थल पर क्षेत्रीय विधायक सहित जदयू प्रवक्ता चन्दन यादव, विभाग के अधिकारियों एवं ग्रामीणों के उपस्थित में लोकार्पण हुआ।

इस मौके पर युवा नेता चंदन ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार विकास के नए आयाम कायम कर रहा है। ये सारे काम बहुत पहले हो जाने चाहिए थे मगर ये स्थानीय जन प्रतिनिधि की जिम्मेदारी है कि वो विकास कार्यों में रुचि लें, सरकार अपने स्तर से सभी बिंदुओं पर नज़र बनाये हुए है। अगर सभी लोग मिल कर विकास में रुचि लेंगे तो बिहार को देश में एक अलग पहचान मिलेगी।

ग्रामीणों और आम- अवाम को चंदन ने आभार जताया कि बारिश में भी लोग उपस्थित होकर मुख्यमंत्री के विकास कार्यो के गवाह बने।

युवा नेता चंदन यादव के साथ जदयू बिहार नगर निकाय के उपाध्यक्ष जनाव साबिर अंसारी, मेहंदी हसन, गया जदयू नगर निकाय अध्यक्ष साबिर हैदर राजा, महानगर अध्यक्ष आकाश चंद्रवंशी, जदयू नेता चन्दन शेखर, विनय यादव, संतोष कुशवाहा, छात्र नेता शशि चौधरी, राकेश यादव, रंजन घोष, दिनेश यादव, मिथिलेश कुशवाहा, पिंटू यादव , विनोद यादव, रणधीर यादव, टिंकू यादव, संजय कुशवाहा, उत्तम शर्मा, विजय कुशवाहा, राजू पाठक, धीरज सिंह, विवेक कुमार एवं अन्य गणमान्य एवं सामाजिक व कार्यकर्तागण तथा पाई बिगहा एवं बेलागंज के स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

➖AnjNewsMedia➖

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!