सबल महिलाएं आत्मनिर्भर

 नेशनल ह्युमन राइट्स एंड पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट की गया जिलाध्यक्षा बनी श्रीमती जान्या चाणक्या 

Advertisement

गया : नेशनल ह्युमन राइट्स एंड पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट की नवनियुक्त गया जिलाध्यक्षा श्रीमती जान्या चाणक्या ने कहा कि किसी भी प्रताड़ना से पीड़ित महिलाएं और युवती हमारी संस्था में आकर शिकायत कर सकती हैं।

आज की नारी खुद को निर्बल न समझें वो खुद में दृढ़संकल्पित और आत्मनिर्भर बने। वो अपनी शक्तियों को समझें और हम सभी अपने प्रयास से बेहतर समाज के निर्माण हेतु आगे बढ़ेगें।

वहीं संस्था के मुख्य सचिव गणेश सिंह ने कहा यहां घरेलू, सामाजिक या कार्यस्थल पर प्रताड़ना जैसे सभी मामलों की शिकायत स्थानीय वरीय पुलिस प्रशासन एवं राज्य महिला आयोग तक रिपोर्ट भेजी जायेगी।

महिलाओं के अंदर के डर को समाप्त कर उनके हौसले को उभारने की जरूरत हैं, इसके बाद वह अपनी लड़ाई खुद लड़ सकती हैं। उनकी कोशिश रहेगी कि वह ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को न्याय दिला सकें। इसके लिए महिलाओं को भी खुल कर सामने आने की जरूरत है। इस मौके पर अनिता कुमारी, पूजा बर्णवाल, अन्नू कुमारी, किरण देवी, कोमल कुमारी, रुचिका कुमारी, सुमन कुमारी, नेहा कुमारी, प्रेरणा कुमारी, पूजा पाण्डेय, सपना कुमारी, सलीला देवी एवं अन्य सदस्यों ने बधाई शुभकामनाएं दी।

➖AnjNewsMedia➖

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!