गया विष्णुपद रबरडैम का शिलान्यास आज

 गया के रबर डैम का मुख्यमंत्री आज करेंगे शिलान्यास, तैयारी पूरी 

Advertisement

गया : अंत:सलिला फल्गूनदी के पावन जल में स्नान, तर्पण एवं पिंडदान के लिए गया आने वाले श्रद्धालुओं की समस्या को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल वाटर रिसोर्स के तहत रबर डैम का निर्माण होगा। ज्ञात हो रबरI डैम 405 मी लंबा, 3 मी ऊंचा होगा। इस रबर डैम का निर्माण बिहार सरकार द्वारा कराया जाना है। इस योजना का सीएम 22 सितंबर को  करेंगे शिलान्यास, तैयारी पूरी।

सीएम नीतीश का यह ड्रीम प्रोजेक्ट अब धरातल पर उतरने वाला है।

इस रबर डैम का निरीक्षण पिछले दिनों गया ज़िलाधिकारी अभिषेक सिंह ने की थी।

गया जिलाधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा विष्णुपद देवघाट का गत दिनों निरीक्षण किया गया। उन्होंने नगर आयुक्त गया नगर निगम सावन कुमार को देवघाट की साफ-सफाई करवाने का निर्देश दिया। साथ ही जल संसाधन विभाग द्वारा आने वाले दिनों में देवघाट पर बनाए जाने वाले रबड़ डैम के बारे में कार्यपालक अभियंता  इरिगेशन एंड वॉटर रिसोर्सेस  से जानकारी प्राप्त किया। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि फल्गु नदी में विष्णुपद मंदिर के डाउनस्ट्रीम में रबर डैम का निर्माण किया जाना है, जिसका पाउंड लेवल एवं क्रिस्ट लेवल का मापी कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रबड़ डैम के निर्माण होने से देवघाट फल्गु नदी में 3 मीटर ऊंचा पानी स्टोरेज रहेगा। इसके साथ ही 3 मीटर चौड़ा स्टील ब्रिज का भी निर्माण कराया जाएगा जो नदी के दोनों छोर से पर्यटक देवघाट से सीता कुंड आवागमन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य विष्णुपद मंदिर के सन्मुख पूरे वर्ष फल्गु नदी में जल को उपलब्ध कराना है साथ ही सौंदर्यीकरण के साथ-साथ पर्यटक को भी बढ़ावा मिलेगा।

जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता को रबड़ डैम के साइट पर रंगीन रस्सी से घेरा लगवाने का निर्देश दिया ताकि दूर से ही रबड़ डैम के साइट का पता चल सके।

ऐसी तैयारी है गया में रबर डैम निर्माण की, जिसका आज सीएम नीतीश कुमार शिलान्यास करेंगे। जो ऐतिहासिक होगा, और यादगार भी। 

➖AnjNewsMedia➖

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!