विद्युत प्रवाहित स्टेक के स्पर्शाघात से महिला की मौत
गया : जिले के वजीरगंज प्रखंड स्थित जमुआवां ग्राम पंचायत के मखदुमपुर निवासी 59 वर्षीय सुमा देवी बिजली के चपेट में आ गई। जिसके वजह से सुमा देवी की मौत हो गई। उक्त मामला वजीरगंज थाने में दर्ज कराई गई है। मृतक सुमा देवी के शव को पास्टमार्टम के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विदित हो मृतक सुमा देवी, शीतल महतो की पत्नी थीं। उक्त घटना से परिजन शोकाकुल हैं।
यह घटना बिजली ट्रांस्फार्मर के 11 हजार वोल्ट के स्टेक की चपेट में आने से हादसा हुई। बिजली के स्टेक में विद्युत प्रवाहित होने से लाईन आ गई। स्टेक के संपर्क में सुमा देवी आ गई। उक्त घटना में सुमा देवी की जान चली गई। घटना पीड़ितों ने बताया कि स्टेक में लाईन आने की शिकायत बिजली विभाग से की गई थी परंतु उसे ठीक नहीं किया गया। उसी विभागीय लापरवाही की नतीजा है यह घटना। मृतक सुमा के पीड़ित परिजनों ने सरकार से मुआवज़े की माँग की है।
➖AnjNewsMedia➖
