चुनावी प्रशासनिक तैयारी

 गया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 से संबंधित जिले के सभी निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, ई०आर०ओ०, ए०आर०ओ०, प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ बैठक करते हुए निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

Advertisement

बैठक में मुख्य रूप से हर रविवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन कर अधिक से अधिक मतदाताओं को अपना नाम निर्वाचक सूची में दर्ज करने हेतु सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्रवासी मजदूर जो बाहर से आए हैं, उनका नाम निर्वाचक सूची में दर्ज हो, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अब तक काफी कम संख्या में प्रवासी मजदूरों का नाम दर्ज किया गया है, इसमें तेजी से निर्वाचक सूची में नाम दर्ज कराएं। 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दिव्यांग मतदाताओं का नाम अधिक से अधिक जोड़ने हेतु प्रचार प्रसार करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि बहुत सारे विधानसभा में 1% से कम दिव्यांगों का नाम जोड़ा गया है, इसे हर हाल में बढ़ावे। साथ ही महिला मतदाताओं का नाम निर्वाचक सूची में दर्ज कराने हेतु अभियान चलाने का निर्देश दिया। बैठक में मूलभूत सुविधा सुनिश्चित कराने हेतु विशेषकर 1322 सहायक मतदान केंद्र पर ए०एम०एफ० की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि महिला, पुरुष एवं दिव्यांग मतदाताओं का अलग-अलग शेड की व्यवस्था की जाएगी। प्रखंड स्तर पर ईवीएम एवं वीवीपैट की हैंड्स ऑन ट्रेनिंग देने का निर्देश निर्वाचन कोषांग एवं स्वीप कोषांग को दिया गया। 

उन्होंने सभी विधानसभा वार भेद्यता मैपिंग पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में क्या-क्या इंसीडेन्ट हुए है, उससे संबंधित व्यक्तियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड क्या है, वोट देने में कौन कौन तत्व वाधक हैं या वाधक होने की संभावना है इत्यादि विषयों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी को जानकारी रखना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण चुनाव है। इस चुनाव में किसी भी सेक्टर मजिस्ट्रेट या पुलिस पदाधिकारी की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन पदाधिकारी को जो जिम्मेवारी दी गई है उसका शत-प्रतिशत निर्वहन करें। उन्होंने सभी ए आर ओ एवं आर ओ को निर्देश दिया कि सभी विधानसभा वार क्रिटिकल मतदान केंद्र की सूची तैयार करें। अपराधी प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों पर बॉन्ड डाउन एवं धारा 107 की निरोधात्मक कार्रवाई करें। उन्होंने सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों के शस्त्र सत्यापन का कार्य पूर्ण करा लें।

बैठक मैं जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि संबंधित बूथ जो किसी दूसरे जगह शिफ्ट होंगे वैसे बूथों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से कर लेंगे। उन्होंने कहा कि वैसे मतदान केंद्र जहां 6 से अधिक बूथ बनाया गया है वैसे मतदान केंद्रों को आर ओ, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संयुक्त रूप से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कैसे कराया जाए, इसका सत्यापन करेंगे। इसके उपरांत वरीय पुलिस अधीक्षक ने विधि व्यवस्था की  प्रखंड वार अद्यतन स्थिति के संबंध में पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त किया।

   बैठक में उपस्थित नगर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार, उप विकास आयुक्त सुमन कुमार, सहायक समाहर्ता सौरभ सुमन यादव, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, निदेशक डीआरडीए संतोष कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी /नोडल पदाधिकारी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंडों के निर्वाचन से जुड़े संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!