जिला स्थापना दिवस की तैयारी

            कोरोनाकाल के वजह से सादगी से मनेगा स्थापना दिवस

Advertisement

 गया जिला पदाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में 156वां जिला स्थापना दिवस की तैयारी हेतु पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण इस वर्ष स्थापना दिवस एक सादे समारोह में मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिला स्थापना दिवस के मौके पर रन फ़ॉर गया का आयोजन नहीं किया जाएगा। इसके एवज में कोई दूसरा प्लान तैयार करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस गया में रक्तदान शिविर आयोजन किया जाएगा। इसके लिए संबंधित तैयारी सिविल सर्जन एवं सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी को करने का निर्देश दिया। स्थापना दिवस के अवसर पर इस वर्ष फैंसी क्रिकेट मैच का भी आयोजन नहीं किया जाएगा इसके एवज में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता एवं कोविड-19 पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजन किया जाएगा। पूर्व की तरह इस वर्ष भी प्रकाश की व्यवस्था, साफ सफाई की व्यवस्था पर्याप्त रहेगा। इस वर्ष जिला स्थापना दिवस के मौके पर कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर, चिकित्सा कर्मी, पारा मेडिकल स्टाफ, पदाधिकारी एवं कर्मी को जिला स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाहरणालय परिसर में गया जिला का मानचित्र या गया जिला के स्वीप लोगो (logo) का रंगोली बनाकर उसमें 166 मोमबत्तियां जलाई जाएंगी। साथ ही जिला स्थापना दिवस के अवसर पर स्लम एरिया एवं गरीब गुरबा के बीच मास्क एवं साबुन का वितरण किया जाएगा।

बैठक में नगर आयुक्त गया नगर निगम सावन कुमार उप विकास आयुक्त सुमन कुमार अपर समाहर्ता मनोज कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!