ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क एवं डिजिटल क्रांति का दिवास्वप्न ग्रामीण जनता के लिए चुनावी स्टंट : कांग्रेसी नेता मिठू
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बिहार के 45 हजार 945 गांवों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने, गांवों में डिजिटल क्रांति एवम् अन्य परियोजना के लिए 14 हजार 258 करोड़ की घोषणा जुमला एवम् चुनावी स्टंट है।
प्रो मिठू ने कहा कि प्रधानमंत्री विगत एक पखवारे से बिहार की भोली, भाली मेहनतकश जनता को लाखो करोड़ों की परियोजना की लगातार घोषणा कर बरगलाने का काम कर रहे है, लेकिन सूबे कि महान जनता को अभी भी 2015 चुनाव के 1.25 लाख करोड़ रुपए का पैकेज की जुमला याद है, इसलिए अबकी बार के चुनाव में यहां के लोग झांसे में आने वाले नहीं है।
प्रो मिठू ने कहा कि नोटबंदी के बाद भी प्रधानमंत्री डिजिटल क्रांति की बाते किए थे, परंतु वह डिजिटल क्रांति का नामो निशान नहीं है, तथा देश उस ऐतिहासिक गलती की सजा भुगत रही है, जिसका परिणाम है कि देश की आर्थिक स्थिति आजादी के बाद सबसे खराब स्थिति में है, तथा बेरोजगारी चरम पर है।
प्रो मिठू ने कहा कि किसान विरोधी विधेयक से देश के किसान सड़कों पर आंदोलन कर रहे है, तो दूसरी ओर जले शरीर पर बिहार के गांवों के किसान मजदूर को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क एवं डिजिटल क्रांति का दिवास्वप्न प्रधानमंत्री मोदी दिखा रहे हैं।
➖AnjNewsMedia➖
