गया : वजीरगंज विधानसभा 234 के मानपुर प्रखंड में केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए क़ृषि विधेयक बिल के विरोध में जन अधिकार पार्टी के भावी प्रत्याशी तथा युवा नेता राजीव कुमार कन्हैया ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विधेयक का पूरजोर विरोध किया।
साथ ही साथ कन्हैया ने की ये सरकार किसान विरोधी सरकार है, जहाँ एक ओर हमारा देश क़ृषि प्रधान देश है, वहीं सरकार ने किसानो को छलने का काम किया, जन अधिकार इस बिल का पूरजोड़ विरोध करती है, और साथ ही साथ 21 सितंबर को नुकड़ सभा के माध्यम से हम पूरे बिहार को ये संदेश देना चाहते है की हमारी पार्टी किसान के साथ और किसानों के लिए हैं। 26 सितंबर मार्च जुलूस के जरीय सरकार को इस बिल को वापस लेने की माँग करेगा।
वहीं आगामी 27 सितंबर को जन अधिकार पार्टी द्वारा बिहार बंद करने का ऐलान किया गया है।
मौके पर मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष कलीम खान सहित सतीश वर्मा, दिलीप यादव एवं अन्य नेतागन मौजूद थे।
