एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस जॉब कैंप

 गया : सहायक निदेशक नियोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय गया के द्वारा एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के द्वारा इंश्योरेंस एडवाइजर पद हेतु जॉब कैंप का आयोजन 22 सितंबर को किया जाएगा। यह कैंप संयुक्त श्रम भवन अवर प्रादेशिक नियोजनालय गया में किया जाएगा। इंश्योरेंस एडवाइजर के लिए न्यूनतम योग्यता  दसवीं पास एवं कंप्यूटर ज्ञान रहना चाहिए, कुल रिक्त संख्या 100 होगी, उम्र 18 से 50 वर्ष होगा। आवेदक अपने बायोडाटा रंगीन फोटो के साथ अवर प्रादेशिक नियोजनालय गया में दिनांक 22 सितंबर 2020 को आयोजित चयन शिविर में भाग ले सकते हैं। जॉब कैंप का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक होगा। इच्छुक बेरोजगार युवा जो वांछित योग्यता रखते हैं वह दिनांक 22 सितंबर को निर्धारित समय पर संयुक्त श्रम भवन अवर प्रादेशिक नियोजनालय गया उपस्थित होकर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!