शीघ्र हीं कोरोनामुक्त होगा गया

 गया : ज़िला पदाधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में कोविड 19 से संबंधित जांच की प्रगति, कन्टेनमेंट जोन की स्थिति, मरीजों की संख्या इत्यादि से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। 

Advertisement

बैठक में बताया गया कि गया जिले में 317 एक्टिव केस हैं, जिनमें 151 लोगों को कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग किया जा चुका है। 107 मरीज होम आइसोलेशन में है, जिनमें 89 स्वस्थ एवं 18 अस्वस्थ मरीज हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अस्वस्थ मरीजों का प्रत्येक दिन मॉनिटरिंग कराया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि किसी भी हाल में मरीजों के सैंपल जांच में कमी नहीं आनी चाहिए। जांच में जितनी तेजी की जाएगी, उतनी ही तेजी से गया जिला कोरोना मुक्त होगा।  बैठक में सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि अब तक 245722 सैंपल जांच किए गए हैं, जिनमें 5268 पॉजिटिव व्यक्ति हैं तथा 4897 व्यक्ति रिकवर हो चुके हैं। गया जिले में अब तक 54 व्यक्तियों को कोरोना से मृत्यु हुई है तथा जिले में कुल 317 एक्टिव केस हैं। 

➖AnjNewsMedia➖

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!