जनसहयोग से बना पुलिया

 जन सहयोग से बना बुधौल- मदरडीह पुलिया

Advertisement

बिहार प्रदेश के गया जिले के वजीरगंज प्रखंड स्थित अमैठी ग्राम पंचायत में 28  वर्षों से निर्माणाधीन पुलिया का निर्माण जन सहयोग से हुआ। अर्धनिर्मित पुलिया का ढलाई कार्य संपन्न होने से बुधौल- मदरडीह के ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखा। ग्रामीणों के वर्षों के सपना जनभागेदारी से साकार हुआ। इस पुलिया के निर्माण में युवा नेता चिंटूभैया का अहम योगदान रहा। पुलिया निर्माण से वजीरगंज प्रखंड सहित मोहड़ा तथा अतरी प्रखंड की जनता को आवागमन में सहुलियत होगी। तकरीबन, 28 वर्षों से उपेक्षा का शिकार झेल रहा निर्माणाधीन पुलिया का निर्माण कार्य पूरा हो गया।

युवा नेता चिंटूभैया खुद माथे पर ढलाई की टोकरी उठा कर श्रमदान किया, उनके श्रमदान से पुलिया निर्माण में ग्रामीणों को काफी बल मिला। इस तरह पुलिया बन कर आवाजाही के लिए तैयार हो गया।

यह पुलिया बन जाने से ग्रामीण इलाके का भाग्य बदलेगी। जो अपने आप में ऐतिहासिक है। 

वोट की राजनीति का ज्वलंत मुद्दा बना पुलिया अब बन कर रेडी है। निर्मित पुलिया से ग्रामीणों की आवाजाही का मार्ग सुगम हो गया।

मंगूरा नदी के एक छोर पर मदरडीह गाँव तो दूसरी छोर पर बुधौल गाँव है। जो नदी के तट पर हीं बसा गाँव है। पुलिया नहीं होने से ग्रामीणों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ती थी। क्योंकि सुदूरवर्ती गाँव होने का दंश झेल रहे थे ग्रामीणजन। अर्द्धनिर्मत पुलिया अब विकास के मुख्यधारा से जुड़ गया है। 

यह वही पुलिया है, जिस पर करीब 28 वर्षों से वोट की राजनीति हो रही थी। जो युवा नेता चितरंजन कुमार चिंटूभैया के अथक प्रयास से साकार हुआ। उसी साहस का प्रतिफल है पुलिया का निर्माण। जिससे जन सरोकार रूपी कार्य सफलतापूर्वक सफल हुआ। 

पुलिया निर्माण से ग्रामीणों की बाँछें खिल उठी। लोग उत्साह से सराबोर थे क्योंकि वर्षों के स्वप्न साकार हुआ। पुलिया, चिंटूभैया के भाग्य का सितारा बनेगा।

चिंटूभैया ने पुलिया निर्माण करवा कर इतिहास रचे हैं। वह पुलिया अब ग्रामीणों के दर्द को खत्म कर दिया है। आवाजाही का संकट दूर हो गया क्योंकि सीधा सुगम मार्ग बन गया।

इस मौके पर युवा नेता चिंटूभैया ने कहा कि पुलिया निर्माण से ग्रामीणों के वर्षों की समस्या का समाधान हुआ है। यह कार्य जनभागेदारी से सफल हुआ। जो ठाना उसी का साकार रूप है यह पुलिया। निर्माणाधीन पुलिया के निर्माण से कठीन मार्ग सहज हो गया। पहल साकार होने से अमैठी पंचायतवासियों सहित तीन प्रखंड वजीरगंज, मोहड़ा तथा अतरी जुड़ गया। जो पर्यटन स्थल तपोवन, राजगीर, हड़ाहीस्थान, कुर्किहार समेत बोधगया को जोडती। इस पुलिया से आवाजाही मुख्य मार्ग के मुख्यधारा से जुड़ गया है।

➖AnjNewsMedia➖

0 thoughts on “जनसहयोग से बना पुलिया”

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!