गया जिला के बेलागंज प्रखंड के लोदीपुर पंचायत के अजाद बिगहा में अखंड कीर्तन समाप्ति के बाद के युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष टिकारी विधायक अभय कुशवाहा , बच्चु मांझी, कईल दास एवं अन्य गणमान्य लोगों ने माता शबरी मंदिर के शिलान्यास संयुक्त रूप से किए। अभय कुशवाहा ने शिलान्यास के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि माता शबरी विचार चल कर ही समता मूलक समाज कि स्थापना कि जा सकती है। अखंड कीर्तन से आपसी एकता एवं सद्भाव कायम होता है। दलित उत्थान के लिए अनेकों योजना चलाए जा रहे हैं । बिहार के विकाश एवं विश्वास पुरुष माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा दलित,महादलित अति- पिछड़ा के उत्थानों के लिए अनेकों योजनाओं चलाये जा रहे हैं ।
आयोजन समिति सदस्य बच्चूमांझी, मनोज यादव, दुःखन मांझी,मुंद्रिका मांझी,बच्चू मांझी,रामकिशुन्न चौधरी ,मुकेश कुमार,इस अवसर पर इनके साथ में, कवा कुमार मुखिया, बच्चू मांझी, रवि रंजन निराला उर्फ अरबिंदकुमार, राजेश कुमार श्रवण, विजय मांझी, मृत्युंजय पासवान, उदय कुमार, विवेकानंद, धनन्जय पासवान, अशोक कुमार, भोला प्रसाद, श्रावण समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Nice