गया में चुनावी मतदान प्रक्रिया

 बिहार विधानसभा निर्वाचन 2020 के अवसर पर लोगों को मतदान की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताने, निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देने, मतदान में युवा वर्ग, महिलाओं, दिव्यांगजन सहित वृद्ध, उम्रदराज मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी जाने वाली विशेष सुविधाओं को बताने हेतु गया जिला अंतर्गत *प्लस टू उच्च विद्यालय हरिदास सेमिनरी ( टाउन स्कूल) के परिसर में आदर्श मतदान केंद्र का मॉडल तैयार कर जिले के मतदाताओं एवं जिले के नए मतदाताओं को मतदान करने को प्रेरित करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप गतिविधि अंतर्गत आदर्श मतदान केंद्र का मॉडल बनाया गया।*

Advertisement

इस वर्ष कोविड-19 के संक्रमण एवं बचाव हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में मॉडल मतदान केंद्र के बाहर *सर्वप्रथम मतदाता को हैंड सैनिटाइजर करने, थर्मल स्क्रीनिंग के माध्यम से मतदाता का बॉडी टेंपरेचर मापने, ग्लब्स एवं मास्क का प्रयोग शत-प्रतिशत करने तथा मतदाताओं को 2 गज की सामाजिक दूरी का अनुपालन करने हेतु पंक्ति वध खड़े होने के लिए गोल घेरा सहित उपरोक्त सभी व्यवस्था आदर्श मतदान केंद्र पर किए गए हैं साथ ही मतदान केंद्र के बाहर मतदाता सहायता केंद्र मतदाताओं को आवश्यक जानकारी देने हेतु बनाए गए हैं।*

मतदाताओं एवं नए बनने वाले मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से अवगत कराने हेतु आदर्श मतदान केंद्र पर पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी, P1, P2, P3, वोटिंग कंपार्टमेंट, पोलिंग एजेंट इत्यादि की व्यवस्था की गई है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी गया श्री अभिषेक सिंह ने गया जिला वासियों से अपील किया है कि वे प्लस टू हरिदास सेमिनरी विद्यालय (टाउन स्कूल) परिसर में आकर आदर्श मतदान केंद्र एवं मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने मतदाताओं तथा भविष्य के मतदाताओं से अनुरोध किया है कि बिहार विधानसभा निर्वाचन 2020 में आप अपना मतदान कर एक आदर्श नागरिक का परिचय देते हुए अपना संवैधानिक कर्तव्य एवं अधिकार का निर्वहन करें। आदर्श मतदान केंद्र के मॉडल की तैयारी में विशेष रुप से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में सहायक समाहर्ता सह जिला स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी का विशेष योगदान रहा साथ ही मॉडल मतदान केंद्र पर मतदान प्रक्रिया में भाग लेने वाले पुलिस पदाधिकारी, पुलिस के जवान, पारा मेडिकल स्टाफ, शिक्षक एवं कर्मी द्वारा सहयोग लिया गया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!