वजीरगंज के संभावित प्रत्याशी कन्हैया

 वजीरगंज विधानसभा के संभावित प्रत्याशी युवा जपा नेता राजीव कुमार कन्हैया ने करजरा पंचायत के करजरा, फतेहपुर, कौआखोह, कजहा सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्या सुनी।

Advertisement

वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने युवा नेता कन्हैया का गर्मजोशी से स्वागत किया। जाहिर हो वे जन अधिकार पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हैं। समाजसेवी कन्हैया विकास के लिए तत्तपर हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री बिहारियों को ठगने का काम किया है। विकास की बात ढकोसला है।

युवा नेता कन्हैया ने कहा वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में बहुतो गाँव का दौरा किया, गांव में समस्या हीं समस्या मिली। नवादा पंचायत के फतेहपुर गांव में बिजली की समस्या है। किसानों को खेतों की पटवन समस्या है।

दौरा के क्रम में कार्यकर्ताओं सहित समर्थकगण मौजूद थे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!